COMEBACK: सबकी फेवरिट जो़ड़ी की वापसी...नो शाहरूख-काजोल!
[टेलीविजन] टीवी की सबसे प्यारी जो़ड़ी केवल फैन्स के लिए वापस आ रही है लेकिन बस एक बार। बात हो रही है इस प्यार को क्या नाम दूं फेम बरूण सोबती और सनाया ईरानी की। स्टार प्लस के इस शो में खुशी कुमारी गुप्ता और अर्नव सिंह रायज़ादा से फैन्स को प्यार हो गया था और इस सीरियल को शानदार टीआरपी मिली थी।
आलम ये था कि जब फिल्म के लिए बरूण सोबती ने शो छोड़ा तो फैन्स ने इसे देखना ही बंद कर दिया और आखिरकार थक हार कर स्टार प्लस को ये शो बंद करना पड़ा। और अब केवल फैन्स की डिमांड पर बरूण और सनाया हॉटस्टार के लिए इस प्यार को क्या नाम दूं का स्पेशल एपिसोड शूट करने जा रहे हैं।
ALSO READ: DDLJ - हम आपके हैं कौन का रिकॉर्ड तोड़कर ही मानेंगे ये एक्टर्स
जिन्हें जानकारी नहीं हो, उन्हें बता दें कि हॉटस्टार स्टार का आधिकारिक ऑनलाइन चैनल है और इसी पर खुशी - अर्नव का ये स्पेशल एपिसोड दिखाया जाएगा। बरूण और सनाया फैन्स इस न्यूज़ से काफी एक्साईटेड हैं।
वैसे केवल बरूण - सनाया ही नहीं हिंदी टेलीविजन की ऐसी कई जोड़ियां हैं जिनसे दर्शक बेहद प्यार करते हैं और अगर ये जोड़ियां वापस आ जाएं तो फैन्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा -


Click it and Unblock the Notifications











