Barsatein शो में रेयांश पर लगेगा किमाया की मौत का इलज़ाम, आराधना करेगी केस, जय करेगा प्यार का इज़हार

Barsatein Twist: सोनी टीवी का पॉपुलर सीरियल बरसातें में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। पहले तो एक बार फिर से आराधना और रेयांश एक दूसरे के करीब आए। लेकिन कृति ने जय, रेयांश और आराधना तीनों के बीच में गलतफहमियां डाल दी थी। जिसके चलते जय को जबरदस्ती कृति के साथ में सगाई करनी पड़ी और रेयांश को खुद आराधना ने गुस्सा दिला दिया था।
हालांकि बाद में रेयांश को इस बात का पता चला कि किमाया के पिता यानी कि विरेन खन्ना उसकी मां कादंबरी देवी के लवर हुआ करते थे। जिसके चलते रेयांश ने फैसला लिया कि वह किमाया से शादी करेगा। इसके बाद में वह अपने और अपने पिता का बदला ले लेगा। हालांकि यह बात आराधना को पता चल जाती है और वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाती है।
शो में भक्ति मां की हुई एंट्री
लेकिन अब सीरियल में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, शो में आराधना की पालन पोषण करने वाली मां भक्ति मां की सीरियल में एंट्री हो चुकी है। वह मालती को सारा सच बता देगी और बताएगी कि आराधना उसी की बेटी है। इसके बाद में रेयांश के पिता विवेक लांबा को विरेन और कादंबरी देवी के अतीत का पता चल जाता है।
रेयांश के पिता करेंगे आत्महत्या की कोशिश
विवेक को बाद में पता चलता है कि रेयांश अपने बदले के लिए यह शादी कर रहा है। वह ये सब बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और काफी ज्यादा दुखी भी हो जाते हैं। बाद में वह नदी में कूद कर अपनी जान देने की कोशिश करते हैं। हालांकि किसी न किसी तरह रेयांश उन्हें बचा लेता है। लेकिन बाद में जब रेयांश और किमाया की शादी टूटती है तो किमाया नींद की गोलियां खा लेती है।
रेयांश की वजह से जाएगी किमाया की जान
लेकिन अब खबरें आ रही है कि किमाया की नींद की गोलियां खाने की वजह से मौत हो जाएगी और बाद में सारा इल्जाम रेयांश के ऊपर आ जाएगा। आराधना भी रेयांश का साथ छोड़ देगी और उसे खूब बुरा भला रहेगी। यहां तक की पुलिस स्टेशन जाकर आराधना रेयांश के खिलाफ FIR दर्ज करवाएगी और खुद इस बात की गवाह बनेगी।
जय और आराधना की लव स्टोरी होगी शुरू
इसी के अलावा यह भी खबरें सामने आ रही है कि अब जय और आराधना की लव स्टोरी शुरू होगी। दरअसल जाने आराधना के सामने अपने प्यार को कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि रेयांश को किमाया की मौत के इल्जाम में जेल जाना पड़ेगा और बाद में जय के साथ आराधना की नजदीकियां बढ़ने लगेगी। ये तो आने वाले एपिसोड में सामने आएगा। आने वाले एपिसोड और भी ज्यादा मजेदार होने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications