Barkha Bisht: टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने पति इंद्रनील सेनगुप्ता संग तलाक की खबरों पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

Barkha Bisht

Barkha Bisht: टेलीविजन एक्ट्रेस बरखा बिष्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में बरखा बिष्ट ने पहली बार अपने पति इंद्रनील सेनगुप्ता ने तलाक को लेकर बात की है और अपने विचार साझा किए हैं।

गौरतलब है कि, टीवी के चर्चित कपल इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट का शादीशुदा जीवन कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मार्च 2008 में शादी के बंधन में बंधा कपल पिछले दो सालों से अलग रह रहा है।

अब खबर आई है कि दोनों का जल्द ही तलाक होने वाला है, जिस पर एक्ट्रेस ने बात की है। मीडिया के साथ हुई बातचीत में बरखा ने कहा, "हां, हमारा तलाक जल्द ही हो जाना चाहिए। यह मेरे जीवन के सबसे कठिन फैसलों में से एक रहा है।"

हालांकि, जब बरखा से तलाक के कारणों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस पर कमेंट करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी और काम उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

उन्होंने कहा, ''मैं सिंगल मदर हूं और मीरा मेरी प्रायोरिटी है। वर्क फ्रंट पर मैं ओटीटी स्पेस में दिलचस्प प्रोजेक्ट कर रही हूं। मैं टीवी और फिल्मों में भी अच्छे प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार हूं।''

जैसे ही बरखा बिष्ट ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बयान दिया तो सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई सारी बातें होने लगी। हालांकि, इस पर इंद्रनील का अभी कोई बयान नहीं आया है।

खैर इंद्रनील और बरखा की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों 2006 में 'प्यार के दो नाम...एक राधा एक श्याम' के सेट पर मिले थे। यहीं उनके बीच प्यार हुआ और वे दो साल बाद शादी के बंधन में बंध गए। उनकी एक बेटी मीरा है, जो 11 साल की है।

गौरतलब है कि, जून 2021 में पहली बार उनकी शादी में परेशानी की खबरें सामने आई थीं, जो उनके फैंस के साथ-साथ उनके दोस्तों और साथी कलाकारों के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं था। इंद्रनील सेन और बरखा के अलग रहने की वजह एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बताया गया था, जिस पर इंद्रनील ने प्रतिक्रिया दी थी।

More from Filmibeat

Read more about: barkha bisht
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X