..................... Bard of Blood teaser released starring Shahrukh Khan, Emraan Hashmi - Hindi Filmibeat

Bard Of Blood Teaser: इमरान हाशमी ने शाहरुख खान को क्यों कहा 'ढ़क्कन'- यहां देंखे वीडियो

कुछ ही दिनों पहले शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्स के साथ अपनी अगली प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। शाहरुख ने संस्पेंस से भरा एक वीडियो शेयर किया था। बहरहाल, एक हफ्ते की संस्पेंस के बाद अब आखिरकार शो का टीजर रिलीज हो चुका है। जहां शाहरुख खान के साथ इमरान हाशमी भी दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ पूछताथ करते दिख रहे हैं। कोई शक नहीं कि ये टीजर काफी दिलचस्प है और सीरिज देखने के लिए आपके उत्साह को दुगुना कर देगी। 7 एपिसोड की ये सीरीज बिलाल सिद्दीकी के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। अगले महीने की 27 तारीख को रिलीज हो रही है।

Bard of Blood teaser

बार्ड ऑफ ब्लड एक ऐसे जासूस की कहानी है जिसे नौकरी से निकाले जाने के बाद फिर से काम पर बुलाया जाता है। कबीर आनंद नाम के इस किरदार का अतीत सबसे छुपा हुआ है क्योंकि वर्तमान में वह एक प्रोफेसर के तौर पर पंचगनी में काम कर रहा है। इमरान हाशमी भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।

पहले माना जा रहा था कि इस सीरिज में शाहरुख खान भी होंगे। लेकिन बता दें, शाहरुख इस सीरिज से सिर्फ बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के गौरव वर्मा ने भी ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि- नेटफ्लिक्स इंडिया पर हमारी पहली वेब सीरीज के लिए तारीख मिल गई है । 27 सितंबर को एक्शन से भरपूर 'बार्ड ऑफ ब्लड' के लिए तैयार हो जाइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X