BARC की TRP रिपोर्ट -दूरदर्शन रामायण की 14वें हफ्ते भी रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी, टॉप 5 में नरेंद्र मोदी
दूरदर्शन रामायण ने साल के 14वें हफ्ते भी टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी टॉप पोज़ीशन काबिज़ की हुई है। 2020 के 14वें हफ्ते में भी दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे रामायण ने टॉप स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा बाकी के चार स्थानों में महाभारत, शक्तिमान, बाबा ऐसो वर ढूंढो और महिमा शनि देव जैसे सीरियल में कड़ी टक्कर रही।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते टीवी पर पुराने सीरियल की बाढ़ आ चुकी है। हर चैनल अपनी टीआरपी वापस पाना चाहता है। कलर्स टीवी ने टीआरपी के चक्कर बिग बॉस का प्रसारण शुरू कर दिया।
लेकिन इस बार बिग बॉस को टक्कर मिली सीधा भगवान राम से। और बिग बॉस, रामायण के आगे कहीं नहीं टिका। अब तो इसका प्रसारण भी बंद हो चुका है।
वहीं सभी चैनलों पर पुराने धारावाहिकों की बाढ़ आ चुकी है। बालिका वधू से लेकर ऑफिस ऑफिस तक और बिदाई से लेकर साराभाई तक। लेकिन इस हफ्ते की टीआरपी से साफ है कि रामायण के आगे कोई नहीं टिक पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












