TRP Report: अनुपमां ने बचाई नंबर 1 की जगह, शिल्पा शेट्टी शो सुपर डांसर 4 को झटका, पूरी लिस्ट

बीएआरसी बार्क इंडिया ( ब्रॅाडकास्ट एंड ऑडियंस रिसर्च) ने 28 वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार भी कई शो में आने वाले ट्विस्ट ने टीआरपी रेटिंग में बदलाव किया है। कोरोना महामारी के बीच टीवी पर रूपाली गांगुली ने अपनी ऐसी दस्तक पिछले साल दी है कि ये शो टीआरपी की दुनिया की नंबर वन शो बन गया है।

कोरोना में कई सारे टॅाप शो के बीच एक मां, पत्नी बनकर अनुपमां शो ने लोगों के दिलों पर इस वीक भी राज किया है। वहीं इस वीक शिल्पा शेट्टी का शो सुपर डांसर चैप्टर 4 टॅाप 5 शो में अपनी जगह नहीं बना पाया है। लेकिन इंडियन आइडल के फिनाले के आने से पहले दर्शकों ने इस शो को वीकेंड पर पकड़ कर रखा है। अनुपमां शो में वनराज की नौकरी चली गई है और वह अब अनुपमा की डांस क्लास के बाहर अपना कैफे का बिजनेस सेट कर रहा है।

Anupamaa

कहानी में आए इस दिलचस्प मोड़ के साथ अनुपमां इस वीक 7705 के इंप्रेशन के साथ नंबर 1 पर है। सई और विराट की लव स्टोरी में सई पर ड्रग्स का आरोप लगने के साथ जो धमाका गुम है किसी के प्यार में हुआ है, ऐसे में ये शो नंबर 2 पर है वो भी 7655 इंप्रेशन के साथ। जो कि अनुपमां से थोड़ा ही पीछे है।

हाई ड्रामा के सााथ इमली बहू बनकर दूसरी बहुओं को चुनौती दे रही है। इमली शो को दर्शकों ने नंबर 3 पर रखा है रेटिंग यानी कि इंप्रेशन मिला है 7024 का। वीकेंड पर जादू चलाने में सफल हुआ है इंडियन आइडल 12। 15 अगस्त को शो का फिनाले है इससे पहले कंटेस्टेंट के बीच जारी टकराव ने शो को नंबर 4 पर लाते हुए 5467 का इंप्रेशन दिया है। ये हैं मोहब्बतें के नाम ये है चाहतें ने भी दर्शकों का टॅाप शो बनने में देरी नहीं लगाई है।

कई महीनों से टॅाप 5 में हुआ ये शो अब फिर से नंबर 5 पर लौटा है। वो भी 5356 के इंप्रेशन के साथ। वहीं बाकी के शो में शिल्पा शेट्टी के शो सुपर डांसर चैप्टर 4 ने नंबर 7 की जगह बना कर रखी है। कुंडली भाग्य नंबर 6 पर।इसके बाद साथ निभाना साथिया और फिर अंत में ये रिश्ता क्या कहलाता है का नंबर आता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X