#BiggBoss10..पुराने पलों को देखकर इमोश्नल हुए कंटेस्टेंट..खूब रोए मनु-मनवीर
बिग बॉस 10 में मनु, मनवीर, लोपामुद्रा और बानी ये सभी घर में बिता रहे आखिरी पलों में काफी इमोशनल हुए।
आज बिग बॉस 10 के कंटेस्टेट का उस घर में आखिरी दिन है। कल यानी 29 जनवरी को इसका फिनाले है और फिर सामने आएगा इस सीज़न के विनर का नाम। अब इस घर में चारो कंटेस्टेंट खूब इमोशनल होते दिखाई दे रहे हैं। मनु, मनवीर, लोपामुद्रा और बानी ये सभी घर में बिता रहे आखिरी पलों में काफी इमोशनल हुए।
इन सभी कंटेस्टेंट्स को इस घर में बिताये हुए इतने लम्बे वक्त को टीवी स्क्रीन पर फ्लैशबैक के तौर पर दिखाया गया जिसके बाद सब के सब इमोशनल हो गए और बहुत रोए। मनवीर मनु तो काफी रोए और वहीं लोपा भी अपने आसुओं को रोक नहीं पाई।

लेकिन ये सब देखकर बानी का रिएक्शन काफी अलग था। एक ओर जहां बाकी कंटेस्टेंट्स भावुक हो रहे थे तो वहीं बानी काफी अपसेट हुई। उन्होंने इन यादों में से कुछ ऐसी बातें देखि जो उन्हें नहीं पता थी और उन्हें बाहर आकर बाकी घरवालों से कहा भी कि उन्हें नहीं पता था की उनके पीठ पीछे किस तरह की बातें की जाती हैं।
बिग बॉस 10 का विनर कौन..इसके लिए मत कीजिए फाइनल तक का इंतजार!
उनका निशाना था लोपामुद्रा पर, जिसके बाद फिर से दोनों के बीच झगड़ा होता दिखाई दिया। बहरहाल, ये झगड़े अब ज्यादा देर के नहीं हैं क्योंकि कल इसका अंत होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications