तो इसलिए बिग बॉस में आए हैं राहुल और बानी..कारण जान हैरान रह जाएंगे!
बिग बॉस 10 में राहुल देव और बानी जे ऐसे दो कंटेस्टेंट हैं जिन्हें सबसे ज्यादा रकम दी जा रही है। इससे पहले इन्हें कई बार बिग बॉस का ऑफर मिला था, लेकिन दोनों ने ही ठुकरा दिया था।
बिग बॉस 10 के सभी कंटेस्टेंट्स को अब आप जान भी गए होंगे और पहचान भी गए होंगे। ये शो और भी मज़ेदार होता दिखाई दे रहा है। आम लोगों और सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट के बीच के विवाद इसे और भी ज्यादा टीआरपी दिलाएंगे। इसी के साथ सेवक और मालिक का फंडा..काफी इंट्रस्टिंग है।

हम आपको इस शो से जुड़े उन दो कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस शो में आने के लिए पहले कई बार मना कर चुके हैं। जी हां..वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि बानी जे और राहुल देव हैं।
BB10 Day2 : बिग बॉस ने बना दी जोड़ी..युवराज की भाभी को मिला नया पार्टनर!
रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों को बिग बॉस में पिछले कई सीज़न से बुलाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन हर बार ये दोनों ही इस ऑफर को ठुकरा रहे थे।
बिग बॉस कंटेस्टेंट का ऐसा Bed Scene वायरल..शर्म से आंखें बंद हो जाएंगी!
लेकिन इस बार बिग बॉस 10 में इन दोनों ने आने के लिए हां कर दी। इसके पीछे क्या कारण हो सकता है। निश्चित तौर पर पैसा। जी हां..राहुल देव और बानी जे इस सीज़न के ऐसे दो कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें सभी कंटेस्टेंट से ज्यादा रकम दी जा रही है।
PICS- बेबी शॉवर में क्या खूब दिखीं श्वेता तिवारी, जल्द होगी डिलिवरी!
रिपोर्ट्स की मानें तो, सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक के किरदार से पॉपुलर हुए करन मेहरा को भी इस शो के लिए एक करोड़ रुपए की राशि दी जा रही है।
आपको बता दें कि बिग बॉस अपने कंटेस्टेंट को तीन कैटेगरी में रखता है और उसी के हिसाब से वीकली पे भी करता है। पिछले साल सलमान ने हर एपिसोड के लिए करीब 8 करोड़ रुपए लिए थे।
पिछली बार हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट रिमी सेन थीं लेकिन न तो वह दर्शकों को पसंद आ सकीं और न ही प्रड्यूसर्स को फायदा पहुंचा सकीं। उम्मीद है कि इस बार वीजे बानी और राहुल देव शो के प्रड्यूसर्स को निराश नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications


















