Exclusive: आज रात बिग बॉस हाउस से आउट होंगे आसिफ
जनता के वोट के आधार पर जो लो वोट यानी कि सबसे कम वोट पाता है उसे बिग बॉस के घर से बाहर जाना पड़ता है। तो आज की कयामत की रात होगी मियां आसिफ के लिए, हमारी रिपोर्टर सोनिका मिश्रा के मुताबिक आसिफ को आज जनता के सबसे कम वोट मिलेंगे जिसके कारण उन्हें शो छोड़कर जाना होगा।
बांग्लादेशी मॉडल और सिंगर आसिफ का सफर बहुत ज्यादा लंबा बिग बॉस में नहीं रहा वह पिछले महीने ही वाइल्ड कार्ड से एंट्री पाकर शो के अंदर आये थे लेकिन अपने कौशल से वो दर्शकों का मनोरंजन कर पाने में असमर्थ ही रहे। मालूम हो जिन चार लोग आज डेंजर जोन में होंगे उनके नाम हैं कुशाल टंडन, तनीषा मुखर्जी, मोहम्मद आसिफ और अरमान कोहली। वैसे जहां आज आसिफ की विदाई होगी वहीं तनीषा को एक सीक्रेट रूम में भी भेजा जायेगा।
मालूम हो कि बेहद ही नाटकीय ढंग से इस समय बिग बॉस के कैप्टन सीट कुशाल टंडन को दी गयी है जो कि इन दिनों गौहर खान के काफी करीब हैं तो वहीं तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली के बीच में भी काफी नजदीकी देखी जा रही हैं। बेहद मसालों और गर्मा-गर्म चीजों के साथ आज आपके सामने बिग बॉस आने वाला है इसलिए देखना ना भूलें आज रात नौ बजे कलर्स पर सलमान खान के साथ बिग बॉस सीजन 7-साथ।


Click it and Unblock the Notifications












