बिग बॉस 7: आज होगी बांग्लादेशी मॉडल आसिफ अजीम की एंट्री!
कलर्स के सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस सीजन 7 को शुरू हुए नौ दिन हो चुके हैं लेकिन दर्शकों को शो के अंदर कोई चटपटा मसाला नहीं मिल रहा है, इसलिए शो को और रोचक बनाने के लिए शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। खबर है कि शो में बहुत जल्द जाने-माने बांग्लादेशी मॉडल आसिफ अजीम की एंट्री होने वाली है।
बांग्लादेशी मॉडल आसिफ अजीम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह शो की लोकप्रियता जानते हैं इसलिए वह शो के अंदर आना चाहते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में इतने उतार-चढ़ाव देख लिये हैं कि उन्हें शो के अंदर जन्नत और जहन्नुम किसी भी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता है।वैसे यहां आपको बता दें कि आसिफ अजीम की इमेज सकारात्मक है। इसलिए उन्हें लगता है कि वह शो की सारी निगेटिव चीजों को खत्म कर सकते हैं।
वैसे बांग्लादेशी मॉडल आसिफ अजीम को तनीषा और प्रत्यूषा दोनों से मिलने की काफी उत्सुकता है क्योंकि दोनों ही बालाएं बंगाली हैं।खैर देखते हैं कि बांग्लादेशी मॉडल आसिफ अजीम की बिग बॉस हाउस में एंट्री होती है भी कि नहीं। वैसे सूत्रों के हवाले से खबर है कि अजीम की एंट्री आज ही हो सकती है।
वैसे आपको बता दें कि इन दिनों शो के अंदर कुशाल टंडन औऱ गौहर खान के बीच में कुछ पक रहा है तो वहीं दूसरी ओर अरमान और तनीषा के बीच में कोल्ड वार हो रहा है। खैर शो के अंदर औऱ भी बहुत कुछ दिलचस्प होने जा रहा है जिसे देखने के लिए कलर्स पर देखते रहिए रात नौ बजे बिग बॉस सात-साथ।


Click it and Unblock the Notifications












