..................... बंदिश बैंडिट्स' में नसीरुद्दीन शाहBandish bandits director anand tiwari talk about working with naseeruddin shah - Hindi Filmibeat

'बंदिश बैंडिट्स' में नसीरुद्दीन शाह के काम की हुई जमकर तारीफ, टीम ने दिए अपने रिएक्शन !

By Filmibeat Desk

म्यूजिकल ड्रामा 'बंदिश बैंडिट्स' अपने ताज़ा कांसेप्ट के लिए दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत रही है। ऐसे में, निर्देशक आनंद तिवारी, निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा और मुख्य अभिनेता ऋत्विक भौमिक ने नसीरुद्दीन शाह जैसे अनुभवी प्रतिभा के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है।

निर्देशक आनंद तिवारी कहते हैं, "ऐसा नहीं है कि सेट पर हमारी असहमति नहीं होती थी, ऐसा नहीं है कि कभी-कभी हमें यह समझाने में मुश्किल होती थी कि मैं क्या कह रहा हूं, लेकिन इससे मुझे एक बेहतर निर्देशक बनने में मदद मिली क्योंकि जिस दिन वह मान गए, मैं समझ गया था कि मेरे स्पष्टीकरण में क्या कमी थी और मैं उस वजह से एक बेहतर निर्देशक बन गया हूं, और उनसे मिलने से पहले, मुझे लगता था कि मैं अपने काम के प्रति बेहद पैशनेट हूं।

Naseeruddin shah

ऋत्विक भौमिक कहते हैं, "मैं उनसे सवाल पूछता था और वह मेरी मदद करते थे। एक बहुत ही अच्छा तालमेल बन गया था क्योंकि उन्होंने बहुत सारी चीजों में मेरी मदद करने के लिए अपना बहुत समय दिया है।"निर्माता अमृत पाल सिंह बिंद्रा कहते हैं,"हमारे जैसे युवा फिल्मकारों के लिए इतने अद्भुत अभिनेता के साथ काम करने के लिए यह बहुत प्रेरणादायक था। मुझे लगता है कि उन्होंने शूट के दौरान, अपने क्राफ़्ट के प्रति समर्पण में, हमें नैतिकता का पाठ पढ़ाया है। "

इस नई अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ में दो अलग संगीत पृष्ठभूमि से तालुख रखने वाले दो युवा कलाकारों की प्रेम कहानी दिखाई गई है। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर यह म्यूजिकल ड्रामा देखना न भूलें!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X