..................... Bandish bandits amazon prime series team happy with positive review - Hindi Filmibeat

बंदिश बैंडिट्स' को दर्शकों से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया, शो की टीम का भावुक मैसेज

By Prachi Dixit

'बंदिश बैंडिट्स' के कांसेप्ट व क्रिस्प कहानी के लिए दर्शकों से असीम प्यार और प्रशंसा मिल रही है। ऐसे में, 'बंदिश बैंडिट्स' की टीम ने इस प्यार के प्रति अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। निर्देशक आनंद तिवारी ने साझा किया, "मैं अभिभूत हूं और बंदिश बैंडिट्स को दर्शकों से मिल रहे प्यार को देखकर दिल भर आया है!

यह शो मेरे दिल के बेहद करीब है और साथ ही यह शो बहुत खास भी है! यह देखकर अच्छा लग रहा है कि शो के प्रत्येक किरदार को सरहाया जा रहा है। आप सभी को दिल से धन्यवाद कहने का इससे बेहतर कोई क्षण नहीं हो सकता।"

शो के मुख्य हीरो ऋत्विक भौमिक कहते है,"मैंने कहीं पढ़ा था कि 'कला के जरिये वास्तविकता को सरप्राइज मिलना चाहिए।' दर्शक अब कलाकार हैं और हम उनकी वास्तविकता हैं। हमें देखकर वे आश्चर्यचकित हो गए।" सीरीज की एक्ट्रेस श्रेया चौधरी ने कहा,"शो, परफॉर्मेंस और शास्त्रीय संगीत को मिल रही अद्भुत प्रतिक्रिया को देख कर दिल भर आया है। जैसे आनंद तिवारी हमेशा कहते हैं, 'ऑनवर्ड्स एंड अपवर्ड्स' और यह दर्शकों के प्यार के बिना संभव नहीं हो सकता है! "

Web series

शीबा चड्ढा भी कहती हैं, "मुझे जो प्रतिक्रिया मिल रही है उससे मैं वास्तव में अभिभूत हूं। मैं अभी हाल ही में सोशल मीडिया से जुड़ी हूं और शो व मेरे किरदार मोहिनी के बारे में दर्शकों के कॉमेंट्स पढ़कर बेहद खुशी मिल रही है। मैं वास्तव में मुझे मिल रहे प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं। ऐसा लगता है कि दर्शक वास्तव में सीरीज़ में घुलमिल गए है।

विशेष रूप से संगीत और परफॉर्मेंस के साथ। बता दें कि अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित व रचित और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, इस नई अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ में दो अलग संगीत पृष्ठभूमि से तालुख रखने वाले दो युवा कलाकारों की प्रेम कहानी दिखाई गई है। तो, आप भी अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर यह म्यूजिकल ड्रामा देखना न भूलें!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X