"टूट गया सपना, छोड़ दी मुंबई "- डिप्रेशन से जूझ रहे एक्टर ने मांगा सोशल मीडिया पर काम
मुंबई नगरी... सपनों की दुनिया और चकाचौंध से भरी ये मायानगरी... युवाओं का अक्सर ख्वाब होता है ये नगरी। लेकिन यहां सपने सिर्फ पनपते ही नहीं बल्कि टूटते भी हैं। कुछ लोग दिल में अभिनेता बनने का ख्वाब संजो कर इस मायानगरी में आते हैं, जरूरी नहीं कि सबका ख्वाब पूरा ही हो। कितने कलाकार इस मायानगरी सफल होते हैं, कुछ असफल होते हैं तो कुछ जिंदगी ही खो देते हैं।
ऐसे ही एक टीवी एक्टर ने अपने दर्द को सोशल मीडिया पर बयां किया। बंदिनी सीरियल के एक्टर शार्दुल कुणाल पंडित ने अपनी संघर्ष की आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे वह डिप्रेशन का शिकार हो गए और उन्होंने मुंबई छोड़ने का फैसला। डिप्रेशन, आर्थिक तंगी और एक्टिंग के ज्यादा मौके न मिलने के कारण एक्टर ने अपने घर लौटने का निर्णय लिया। एक बार फिर एक्टर ने काम की गुहार लगाई। पढ़िए क्या कहा टीवी एक्टर ने।


Click it and Unblock the Notifications











