Breaking: बिग बॉस 11 का सबसे धमाकेदार ट्विस्ट...तमाशा तो अब होगा!
Recommended Video

बिग बॉस 11 का सबसे बड़ा तमाशा तो अब शुरू होगा। दरअसल, आज बिग बॉस के घर से कोई बाहर जाने वाला है और हम आपको अभी ही बता देते हैं कि बंदगी कालरा घर से बाहर हो चुकी हैं।
यानि कि बिग बॉस 11 का सबसे बड़ा तमाशा अब शुरू होगा। वो इसलिए कि बंदगी और पुनीश की जोड़ी को बाहर, ट्विटर पर गंदगी के नाम से ट्रेंड किया जा रहा था।

वहीं कहा जा रहा था कि खेल में टिके रहने के लिए बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा ने अपनी नकली जोड़ी बनाई थी। वहीं बाहर उनके एक बॉयफ्रेंड पहले से हैं जो उनसे खेल के बीच में ही सोशल मीडिया पर ब्रेकअप कर चुके हैं।
लेकिन बंदगी को इस ब्रेकअप की खबर घर से बाहर निकलने पर ही पता चलेगी। वहीं घर के अंदर आकाश पहले ही कह चुके हैं कि बंदगी के जाते ही पुनीश शर्मा शिल्पा शिंदे से रोमांटिक होने की कोशिश करेंगे।
इस बात पर सलमान खान उनकी क्लास भी ले चुके हैं लेकिन देखना ये है कि आकाश के कयास क्या वाकई सच होते हैं। वहीं बाहर आने के बाद पुनीश - बंदगी की लव स्टोरी घर के अंदर और बाहर कैसे बदलती है ये देखना भी दिलचस्प होगा।
देखिए बिग बॉस 11 में बंदगी कालरा के 10 बेहतरीन गेम मूमेंट्स जिसने उन्हें काफी फुटेज दी और टीआरपी भी -


Click it and Unblock the Notifications












