जापान के बिलेनियर के कारण असली चांद पर पहुंच गए बालवीर एक्टर Dev Joshi, आखिर कैसे ?

Dev Joshi Moon Trip:सब टीवी के लोकप्रिय शो बालवीर के चाइल्ड अभिनेता देव जोशी के फैंस के लिए बड़ी खबर है। देव जोशी ने बालवीर बनकर काफी लोकप्रियता हासिल की। वहीं अब पूरी तरह से चांद पर जाने का मन बना चुके हैं। बता दें कि बालवीर अब काफी बड़े हो गए हैं और वह अपनी जिंदगी के सपने को पूरा करने जा रहे हैं।
बच्चों के बेहद पसंदीदा टीवी की दुनिया के बालवीर देव जोशी को चांद पर जाने की मंजूरी मिल गई है। जापान के एक अरबपति ने ट्रिप पर जाने के लिए कुछ नामों का चुनाव किया है। इस फेहरिस्त में देव जोशी का भी नाम शामिल है। ज्ञात हो कि जापान के बिलेनियर यासुका मीजावा ने डियर मून नाम से एक मिशन की शुरुआत की है।
उन्होंने सबके पहने चांद पर जाने की सारी टिकट खरीद ली। इसके बाद उन्होंने सैर पर जाने वाले लोगों से आवेदन मांगे। 3 लाख लोगों ने अपने नाम यासुका मीजावा को भेजे हुए हैं। इन 3 लाख नामों में से 8 लोगों को चुना गया है। 8 भाग्यशाली में एक नाम देव जोशी का भी है। देव जोशी ने अपनी जिंदगी की इस बड़ी खुशखबरी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह अपनी इस चांद पर जाने वाली यात्रा के लिए बेहद उत्साहित और खुश हैं। देव जोशी की चांद पर जाने की यात्रा इसी साल से शुरू होगी।
देव जोशी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा है कि मैं शब्दों में अपनी खुशी बयान नहीं कर सकता हूं। यह अहसास हर चीज से परे है।मुझे डेयर मून के एक्स्ट्रा ऑडिनरी अविश्वसनीय, जीवन में एक बार मिलने वाले इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है। यह मेरे लिए अब तक की सबसे बड़ी चीज है। देव जोशी ने यह भी लिखा है कि इस खबर को आप सभी के साथ शेयर करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। हस सब कलाकार हैं। हम सभी चांद पर जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











