बलराज सिंह खेहरा बने ‘एमटीवी रोडीज X- 4’ के विनर

By Shivani Verma

एमटीवी रोडीज़ एक्स 4 में इस बार बलराज सिंह खेहरा ने जीत लिया है। बता दें कि बलराज जालंधर के रहने वाले हैं। बलराज करन कुंद्रा गैंग के सदस्य हैं। बलराज को इनाम में रेनाल्ड की डस्टर कार दी गई है।

बलराज ने अपने सभी फैंस को इंस्टाग्राम पर धन्यवाद भी दिया है। उन्होंने कहा कि रोडीज की इस जरनी में मेरा साथ देने के लिए सभी का धन्यवाद। ये सब आपके ही सपोर्ट का नतीजा है जो मैं इस शो को जीत पाया। इसी के साथ उन्होंने एमटीवी का भी धन्यवाद किया।

[फिल्में छोड़िए.. टीवी ने भी की Boldness की सारी हदें पार!]

27 साल के खेहरा का सपना फिल्मों में काम करना है। बता दें कि खेहरा ने एमबीए की पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि 'बिग बॉस' में आना चाहता हूं। अगर मुझे मौका मिला तो मैं कार्यक्रम में नजर आउंगा।

उन्होंने कहा कि मैं स्टंट कर सकता हूं और दर्शकों का मनोरंजन भी कर सकता हूं। 'बिग बॉस' केवल मस्ती भरा कार्यक्रम नहीं है बल्कि इस कार्यक्रम में दिखना और अपनी पहचान ना खोना एक बड़ी चुनौती है।

बलराज ने कहा, मैं हिन्दी और पंजाबी फिल्मों में अभिनय करना चाहता हूं। मैं एक अभिनेता बनना चाहता हूं। कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले आज शाम एमटीवी चैनल पर प्रसारित किया गया था।

गौरतलब है कि कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले रविवार की शाम एमटीवी चैनल पर प्रसारित किया गया था। रोडीज के पिछले सीजन में प्रिंस नरुला ने जीत का खिताब अपने नाम किया था। शो में सभी प्रतिभागियों को 4 टीमों में बांटा गया था। इसमें रणविजय सिंह, नेहा धूपिया, करण कुंद्रा और प्रिस गैंग लीडर के तौर पर नजर आए।

स्लाइड्स में देखें अब तक के सभी रोडीज़ विनर...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X