बालिका वधु की कहानी में घुसा शाहरूख का डर!
टीवी चैनलों की डेली सोप की कहानी कब, कहां किस मोड़ पर चली जायेगी, इस बात का अंदाजा शायद खुद टीवी शो बनाने वाले को भी नहीं होगा। इन दिनों कलर्स के लोकप्रिय सीरयल्स में से एक बालिका वधू के साथ भी यही हो रहा है।
राजस्थान की बाल विवाह जैसी बुराई से जागरूक कराने वाले इस शो ने पिछले पांच सालों से लोगोँ का दिल जीता हुआ है। लेकिन इस समय कहानी बाल-विवाह जैसे मुद्दे से भटक कर एक तरफा प्यार और जूनन पर टिक गई है।
बालिका वधु की कहानी में घुसा शाहरूख का डर!
कहानी की मुख्य किरदार आनंदी और शिव के बीच में एक पागल प्रेमी पलाश की कहानी घुस गई है। जो आनंदी को अपनी कल्पना समझ रहा है और उसे पाने की जिद में वो शिव के खात्मे के बारे में सोच रहा है। इस समय आनंदी-शिव और पलाश का लव ट्रैंगल ठीक वैसे ही फिल्माया जा रहा है जैसे कि यशराज चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म डर में था। लेकिन यहां शाहरूख खान वाला रोल निभा रहे हैं टीवी का जाना-पहचाना नाम हर्ष छाया।
जिन पर एक्टिंग से ज्यादा उम्र हावी दिख रही है। इसमें कोई शक नहीं कि हमारे टीवी शो पर फिल्मों का बहुत ज्यादा असर दिखता है इसलिए अक्सर इन्हें फिल्मों का कॉकटेल कहा जाता है। खैर आने वाले बालिका वधू के शोज बहुत ज्यादा इंटरेस्टिंग हैं, देखते हैं इस बार आनंदी अपने प्यार शिव को कैसे पलाश के आतंक से बचाती है। इन सब को जानने के लिए हर रात कलर्स पर रात आठ बजे देखते रहिए बालिका वधू.. कच्ची उम्र का पक्का रिश्ता।


Click it and Unblock the Notifications












