..................... Balika Vadhu: Today Episode: In hospital, in night, Bal Chandran enters Store Room and molests Ganga. - Hindi Filmibeat

आज मैली हो जायेगी बालिका वधु की गंगा!

कलर्स के मशहूर डेली सोप बालिका वधु की कहानी में आज एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। समाज पर फैली कुरीतियों को दिखाने वाला यह शो पिछले कई सालों से टीआरपी चार्ट में नंबर वन की लिस्ट पर बना हुआ है।

इसी शो में आज आपको समाज का एक बड़ा घिनौना सच देखने को मिलेगा। आज शो की मुख्य नायिकाओं में से एक गंगा के साथ उसका सहयोगी बालचंद्रन रेप करने की कोशिश करेगा।

वह धोखे से गंगा को स्टोर रूम में बुलायेगा, जब गंगा वहां पहुंचेगी तो वहां वह अपने आप को अकेला पायेगी लेकिन जब उसे खुद गड़बड़ महसूस होगी और वह वहां से निकलने की कोशिश करेगी तभी बालचंद्रन उस पर टूट पड़ेगा।

अब गंगा के साथ क्या होता है? क्या बालचंद्रन अपने गलत इरादों में कामयाब हो पायेगा? क्या गंगा एक अबला नारी की तरह अपनी अस्मत को लूटने का तमाशा देखेगी या फिर वह एक सशक्त नारी की तरह खतरे का सामना हिम्मत से करेगी इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए देखना ना भूलिये आज रात आठ बजे कलर्स पर बालिका वधु।

वैसे जहां गंगा के साथ शो में एक अत्याचार दिखाया जायेगा वहीं दूसरी ओर बड़ी हवेली में उस समय मातम छा जायेगा जब सुमित्रा को फोन पर पता चलेगा कि उसके बेटे जगिया ने साची से रिश्ता तोड़ दिया है। कुल मिलाकर आज का एपीसोड काफी दिलचस्प होने वाला है जिसको देखने के लिए आप सभी को रात आठ बजे तक की प्रतिक्षा करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X