बालिका वधू: नासमझ कुंदन करेगा निंबोली के साथ बलात्कार!
[टेलीविजन] बालिका वधू का नया अध्याय धीरे धीरे लोगों को पसंद आ रहा है और यही कारण है कि सीरियल में आए दिन कोई ना कोई नया ट्विस्ट और टर्न दिखाने की कोशिश की जा रही है। सीरियल पर सबसे ज़्यादा दबाव है कि निंबोली और कुंदन का बाल विवाह जगिया और आनंदी के बाल विवाह का दोहराव ना लगे। इसलिए हर ट्विस्ट के साथ कुछ नया डालने की कोशिश की जा रही है।
निंबोली और कुंदन के बाल विवाह के बाद अब इसका दुष्परिणाम दिखाने के लिए कुंदन निंबोली के साथ ज़बर्दस्ती करेगा। शादी के बाद उसे यही समझ आ रहा है कि बीवी का काम है पति की सेवा करना और निंबोली पर उसका हक है।
वहीं उम्र के जिस पड़ाव में कुंदन है उसे सेक्स के प्रति काफी जिज्ञासा बढ़ेगी और उसके दोस्त उसे कुछ सलाह देंगे कि निंबोली पर उसका हक है। और कुंदन के मन में निंबोली का शारीरिक शोषण करने का विचार। वहीं निंबोली के पास छोटी आनंदी की तरह अपने परिवार का साथ नहीं है।
NEW SHOWS: टीवी पर लौट चुकी है जस्सी, देखिए 5 नए शो
क्या निंबोली कुंदन से खुद को बचा पाएगी? क्या कुंदन का परिवार इस बार उसके इरादे भांप पाएगा? निंबोली का जीवन क्या और बदतर हो जाएगा?


Click it and Unblock the Notifications












