OMG: बालिका वधू का ये छोटा जगिया....इतना बड़ा कब हुआ
अविनाश मुखर्जी याद है...हमारी छोटी आनंदी के छोटे हुकुम सा...वही जिनके साथ अविका गोर का बाल विवाह देखने में आपको बहुत मज़ा आया था। तो छोटा जगिया अब बड़ा हो गया है। और उनके नए स्मार्ट डैशिंग अवतार को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां। अविनाश ने वापसी की है एकता कपूर के शो इतना करो ना मुझे प्यार से। सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे इस शो को लगातार दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रोनित रॉय और पल्लवी कुलकर्णी के लीड रोल में कहानी को बुना गया है। और अविनाश बने हैं रोनित के बड़े बेटे। अविनाश इसमें क्यूट बल्कि एंग्री यंग मैन नज़र आ रहे हैं। और उनका लुक दर्शकों को पसंद आया है। अपनी एंट्री वो अपने छोटे भाई को डांट लगाते और बड़े एटीट्यूड से मारते नज़र आए। वहीं एक सीन में अपनी मां के लिए नफरत दिखाते भी नज़र आए। उम्मीद है कि उनके नए अवतार को भी दर्शक उतना ही प्यार देंगे जितना कि छोटे जगिया को मिला था। हमारी तरफ से welcome back Jagiyaa.


Click it and Unblock the Notifications











