छोटे पर्दे पर चल रहा बहुओं के ब्याह का ट्रेंड

अगर आप गौर करें तो पाएंगे कि हर साल छोटे पर्दे के निर्माता किसी न किसी नई कहानी को लेकर सीरियल बनाते हैं। कभी उनकी अलग कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आ जाती है कि वो सफलता के नये आयाम बना देती हैं तो कभी वही कहानी कब सीरियल की भीड़ में आकर खो जाती है पता ही नही चलता। और एक बार अगर कोई नई कहानी दर्शकों को भा जाए तो उस कहानी की तर्ज पर सीरियल्स की बाढ़ आ जाती है।
आजकल भी टीवी पर बहुओं के ब्याह को लेकर एक बहार सी आ गई है। पहले आरती, आनंदी और अब जल्द ही रजनीबाला का नाम इन बहुओं की कैटेगरी में आने वाला है। इस तरह के सीरियल्स ने छोटे पर्दे पर सास और बहु के रिश्ते को एक नया रुप भी दिया है। अब सास सिर्फ कहने के लिए अपनी बहू को अपनी बहू को बेटी नहीं कहती बल्कि उसका कन्यादान करके उसे विदा भी करती है।
हम जानना चाहते हैं कि छोटे पर्दे पर चल रहे इस नये ट्रेंड पर आपका क्या ख्याल है? क्या आपको लगता है कि इस ट्रेंड के चलते समाज में भी सास बहु के रिश्ते का रुप बदलेगा?


Click it and Unblock the Notifications











