'आनंदी' प्रत्युषा बनर्जी बर्थ एनिवर्सरी: देखिए अनदेखी फोटो, 5 साल बाद पिता का दर्दनाक खुलासा
साल 2016 अप्रैल की पहली तारीख को दुनिया से अलविदा लेकर बालिका वधू की आनंदी यानी कि प्रत्युषा बनर्जी के निधन ने सभी को चौंका दिया। आज ही के दिन प्रत्युषा बनर्जी का जन्म 10 अगस्त 1991 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था। बेटी प्रत्युषा बनर्जी के निधन के बाद पिता शंकर बनर्जी और मां सोमा बनर्जी आर्थिक हालात का सामना कर रहे हैं।
प्रत्युषा बनर्जी टीवी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से थीं, जिन्होंने कम समय में अपना नाम ऊंचा कर लिया था। बालिका वधू में बतौर आनंदी कास्ट होकर प्रत्युषा बनर्जी ने हर घर में अपनी एक खास जगह बना ली। यहीं उनका नाम आनंदी हो गया।इसके बाद प्रत्युषा बनर्जी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अपने माता-पिता के बेहद करीब रहने वालीं प्रत्युषा बनर्जी को बिग बॅास 7 में भी जाने का मौका मिला। झलक दिखला जा, ससुराल सिमर का, कुमकुम भाग्य,पावर कपल जैसे लोकप्रिय शो के साथ साल 2010 से साल 2016 तक प्रत्युषा बनर्जी ने लगातार काम किया। आज अगर प्रत्युषा बनर्जी मौजूद होतीं तो अपना 29 वां जन्मदिन मना रहीं होती। रिपोर्ट के अनुसार प्रत्युषा बनर्जी फिल्मों का भी हिस्सा बनने का फैसला कर चुकी थीं।

टीवी की सबसे अधिक फीस लेने वालीं एक्ट्रेस
टीवी की सबसे अधिक फीस लेने वालीं एक्ट्रेस थीं प्रत्युषा बनर्जी। मीडिया रिपोर्ट अनुसार वो हर एपिसोड के लिए लाखों की फीस लेती थीं। यहां तक बिग बॅास सीजन 7 के लिए प्रत्युषा बनर्जी को सबसे अधिक फीस दी गई थी। प्रत्युषा बनर्जी ने एक दफा इंटरव्यू में कहा था कि नो आनंदी की भूमिका को करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वो इस किरदार के साथ अपनी मेहनत स्क्रीन पर दिखायेंगी।

प्रत्युषा बनर्जी टीवी की सुपरस्टार
प्रोफेशनल जिंदगी में प्रत्युषा बनर्जी सफलता देख रही थीं, वहीं निजी जिंदगी में उनके लिए प्यार हमेशा दर्द लेकर आया। अगस्त 2015 में प्रत्युषा बनर्जी ने मकरंद मल्होत्रा से अपना रिश्ता खत्म कर लिया। इसके बाद उन्होंने राहुल राज सिंह को डेट करना शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ समय बाद 1 अप्रैल की रात को प्रत्युषा के निधन की खबर मिली। महज 24 साल की उम्र में प्रत्युषा बनर्जी की जिंदगी और उनके स्टारडम का अंत हो गया।

प्रत्युषा बनर्जी की अनदेखी फोटो और खुलासा
हाल ही में विकास गुप्ता ने भी प्रत्युषा बनर्जी के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया। प्रत्युषा बनर्जी की मौत की वजह क्या रही, ये आज भी एक बड़ा सवाल है। जिस पर अब वक्त की धूल पड़ चुकी है। अब तो केवल प्रत्युषा बनर्जी को उनके निधन और जन्मदिन के मौके पर याद किया जाता है।

प्रत्युषा बनर्जी को इंसाफ दिलाने के लिए माता-पिता
प्रत्युषा बनर्जी के निधन के पांच साल बाद उनके माता-पिता का हाल बेहद बुरा है। माता-पिता आज भी ये मानते हैं कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती है। ये हत्या का मामला है। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कोर्ट में प्रत्युषा के माता-पिता के काफी पैसे खर्च हो चुके हैं।

प्रत्युषा के पिता के पास पैसे नहीं, लेकिन उम्मीद बाकी
प्रत्युषा बनर्जी के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी का केस केवल एक गॅासिप बनकर रह गया है। कानून व्यवस्था की लापरवाही पर भी प्रत्युषा के पिता ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि गुनाहगार आराम से अपनी जिंदगी गुजार रहा है। हम बेटी की याद में मर रहे हैं। शंकर बनर्जी ने बोला कि केस लड़ते हुए हम अपना सब कुछ खो चुके हैं। अब एक पैसे भी नहीं बचा। लेकिन प्रत्युषा के हक के लिए मरते दम तक लड़ते रहेंगे। हम एक दिन जीत जरूर मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











