कलर्स पर बालिका वधू की वापसी, देखिए 12 सालों में कितनी बदल चुकी हैं छोटी सी आनंदी अविका गौर

लॉकडाउन के समय हर चैनल उस शो से टीआरपी बटोरना चाह रहा है जिसने अपने ज़माने पर ताबड़तोड़ दर्शकों का प्यार बटोरा था। इसी क्रम में अब कलर्स टीवी पर बालिका वधू की वापसी हो चुकी है। इस शो ने 2008 में टीवी पर दस्तक दी थी।

शो की लीड स्टारकास्ट थी अविका गौर और अविनाश मुखर्जी। दोनों ने छोटी आनंदी और जगिया बनकर दर्शकों के दिल में जगह बनाई थी।

balika-vadhu-makes-a-comeback-on-colors-in-lockdown-see-transformation-pics-of-avika-gor-in-12-years

वक्त के साथ ये शो आगे बढ़ा और लीप के बाद प्रत्यूषा बनर्जी और शशांक व्यास ने आनंदी और जगिया के युवा किरदारों को निभाया था। बाद में अविका ने शो छोड़ दिया था और उन्हें तोरल रासपुत्रा ने रिप्लेस किया था। वहीं काफी बाद में शशांक के शो छोड़ने पर उन्हें शक्ति आनंद ने रिप्लेस किया था।

2008 में शुरू हुआ ये शो 2016 तक दर्शकों को इंटरटेन करता रहा। ये टीवी पर चलने वाले सबसे लंबे शो में से एक था। शो के पहले सीज़न में जहां 2165 एपिसोड थे वहीं शो का दूसरा सीज़न लोगों को इतना पसंद नहीं आया और 80 एपिसोड के बाद इसे बंद कर दिया गया।

यहां देखिए 2008 से अब 2020 तक में कितना बदल चुका है आपकी प्यारी आनंदी का लुक -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X