बालिका वधु फैंस के लिए बुरी खबर, इस दिन आएगा सीरियल का लास्ट एपिसोड!
अगर आप कलर्स के सीरियल बालिका वधु के फैन हैं तो ये आपके लिए बुरी खबर है। खबर आई है कि ये सीरियल जल्द ही ऑफएयर होने वाला है। इसका फाइनल एपिसोड 31 जुलाई को आएगा और इसके बाद ये आपसे हमेशा के लिए विदा ले लेगा।

नंदिनी का किरदार निभाने वाली माही विज ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया गया था। उन्होंने 'बालिका वधु' सीरियल के बन्द होने की खबर को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
सीरियल में मुख्य किरदार निभाने वाले रूसलान मुमताज की मानें तो उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। मुमताज ने बताया कि मुझे बताया गया था कि सीरियल बन्द होने के दो महीने पहले उन्हें इस बारे में बता दिया जाएगा। लेकिन यदि अब ये बन्द हो रहा है तो ये ऐसे वक्त है कि अब दूसरे प्रोजेक्ट को देखना चाहिए।
[ये एक्ट्रेस लेंगी 'डॉक्टर भानुमति' की जगह...कविता कौशिक को किया रिप्लेस!]
ऐसा बताया जा रहा है कि जब से सीरियल के चेहरों में बदलाव हुआ है तब से 'बालिका वधु' की टीआपी कम हो गई है। सीरियल के बन्द होने का ये भी एक कारण हो सकता है।
इंडियन टेलिवीजन पर लंबे समय तक चलने वाले सीरियल 'बालिका वधु' ने आठ साल पूरा कर लिए हैं। इस सीरियल ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई हुई है। 22 जुलाई तक यूनिट लास्ट एपिसोड की शूटिंग करेगी। ' 'बालिका वधू' 2008 में शुरू हुआ था। इसके पहले 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' भारत में सबसे ज्यादा दिन तक चलने वाला शो था।


Click it and Unblock the Notifications