शादी के 10 साल बाद Neha Marda बनेंगी मां, क्या आपने देखा नेहा का सबसे बोल्ड फोटोशूट?

Neha Marda Pregnancy : बालिका वधू फेम नेहा मर्दा शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं। नेहा मर्दा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच इस खुशखबरी को शेयर किया है। साथ ही अपने पति के साथ बेबी बंप दिखाते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है। नेहा मर्दा ने अपने पति आयुष्मान के साथ रोमांटिक फोटो साझा किए हैं। इस तस्वीर में नेहा मर्दा ने लाल रंग की ड्रेस में बंबी बंप फ्लॅान्ट करते हुए दिखाई पड़ रही हैं। किसी भी महिला के लिए मां बनने से बड़ दूसरी खुशी नहीं होती है। शादी के दस साल तक इंतजार करने के बाद नेहा की जिंदगी में खुशी आने वाली है। नेहा ने बताया है कि नया साल उनके लिए ढेर सारी खुशी लेकर आने वाला है। वह साल 2023 में अपने बच्चे का स्वागत करेंगी। नेहा ने कैप्शन में लिखा है कि श्री शिवाय नमस्तुभ्यं। आखिरकार भगवान मुझमें आ गए हैं। बेबी साल 2023 में आने वाला है।

बेहद बोल्ड हैं नेहा मर्दा
नेहा के इस पोस्ट पर उनके फैंस और सेलेब्स रिएक्शन देकर उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। बता दें कि नेहा ने ना सिर्फ बालिका वधू बल्कि देवों के देव महादेव, एक हजारों में मेरी बहना के साथ क्यों रिश्तों में कट्टी-बट्टी शो में नजर आ चुकी हैं।

नेहा का स्टाइलिश फोटोशूट
नेहा को सबसे बड़ी सफलता टीवी शो बालिका वधू में गहना के किरदार से उन्हे सबसे अधिक फेम मिला।इस शो में उन्हेंने साल 2008 से 2011 तक काम किया । नेहा की जोड़ी दिवंगत एक्टरल सिद्धांत सूर्यवंशी के साथ भी काफी पसंद की गई।

नेहा ने पटना के बिजनेसमैन से शादी की
नेहा ने सिद्धांत के निधन के बाद उनके लिए भावुक मैसेज भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। गौरतलब है कि नेहा ने साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन से शादी कर ली थी। नेहा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह 30 साल की उम्र से ही मां बनने की प्लानिंग कर रही थीं।

नेहा का स्टाइलिश लुक
उन्होंने कहा था कि अभी मैं 35 की हूं। बच्चे को लेकर उन्होंने कहा था कि यह जब होना है यह तब होगा। वैसे स्टाइल और ग्लैमर के मामले में नेहा का कोई जवाब नहीं है। नेहा का इंस्टग्राम देखिए।

नेहा ने कभी दिखाया बिकिनी अंदाज तो कभी अपनाया बोल्ड लुक
जहां पर कभी सिर्फ शर्ट तो कभी बिकिनी टॅाप में अपने कई सारे फोटोशूट करा रखे हैं। एक वीडियो में वह बिकिनी पहन कर बीच किनारे अपनी दोस्त के साथ डांस करती हुई भी दिख रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications