शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग, अब 13 साल बाद 'बालिका वधू' की 'गहना' करेंगी कमबैक, खुद किया खुलासा!

Neha Marda Comeback After 13 Years: टीवी की मशहूर अभिनेत्री नेहा मर्दा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि टेलीविजन इंडस्ट्री पर उन्होंने 'गहना' का किरदार निभा कर हर किसी के दिलों पर राज किया। लेकिन अब खबर आ रही है कि जल्दी ही वह एक बार फिर से स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं और ऐसा हम नहीं बल्कि उन्होंने खुद कहा है।
दरअसल आपको बता दें कि नेहा मर्दा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में वह कुछ डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही है और उन्होंने बताया कि वह काफी सालों के बाद में ऑडिशन दे रही हैं। जल्दी ही वह वापसी भी करने वाली है।
अब नेहा के इस वीडियो को देखने के बाद में उनके फैंस भी काफी खुश हो गए हैं और उनको एक बार फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें की एक्ट्रेस ने शादी के बाद में मुंबई छोड़ दिया था। उन्होंने पटना के बिजनेसमैन से साल 2012 में शादी कर ली थी।
नेहा मर्दा के पति का नाम आयुष्मान अग्रवाल है और दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी हो चुकी है। जानकारी के लिए आपको बता दें की शादी के 10 साल बाद नेहा मां बनी और काफी मुश्किलों के बाद में उन्होंने कंसीव किया था। अभिनेत्री की बेटी का नाम अनायरा है। उनकी बेटी 2 साल की हो गई है।
नेहा मर्दा ने भले ही शादी के बाद में स्क्रीन से दूरी बना ली हो लेकिन एक्टिंग में कम बैक करने का सपना उनका शुरू से ही बना रहा है। बेटी होने के बाद में उन्होंने काफी वेट गेन कर लिया था और फिर बाद में उन्होंने वजन कम किया। डाइट के साथ में उन्होंने अपना वजन घटा लिया। वह धीरे-धीरे ब्रांड और इवेंट्स में भी आना शुरू कर चुकी है।
नेहा मर्दा इसी बीच फैन्स के बीच में नोटिस भी हुई और अब जाकर वह जल्दी ही परदे पर वापसी करने वाली है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनको 'बालिका वधू' में गहना के किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। नेहा इस वक्त कोलकाता में परिवार वालों के साथ में रहती हैं और जल्दी ही मुंबई वापस आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











