'बालिका वधु' की आनंदी उर्फ अविका गौर ने किया ऐसा सेक्सी डांस, लाखों लोगों ने देखा Video
बालिका वधू की आनंदी के नाम से लोकप्रियता हासिल करने वाली अविका गौर इन दिनों अपने डांस को लेकर लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। हाल ही में आप उन्हें खतरों के खिलाड़ी में देख चुके हैं। जहां पर वह शो में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाईं। भले ही अविका स्टंट करने में पीछे रह गई हैं।
लेकिन डांस के मामले में वह हर किसी को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो इस बात की साफ गवाही दे रहा है कि अविका एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ अब एक बेस्ट डांसर भी बन गई हैं। अविका के इंस्टाग्राम पर ध्यान दिया जाए तो उन्होंने अपने डांस के कई वीडियो शेयर किए हैं।

हर वीडियो में अविका का डांस स्टाइल देखते ही बनता है। अविका का ये डांसिंग मूव्स देखकर आप भी कह देंगे भई वाह, इसे कहते हैं स्टाइल और ग्लैमर एक साथ।
वैसे इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चलन सा चल पड़ा है। जहां पर कई एक्ट्रेस किसी भी लोकप्रिय सांग पर अपना डांस वीडियो शेयर करती हैं, जो कि कुछ मिनट में वायरल हो जाता है। चलिए फिर आपको भी दिखाते हैं अविका का ये हे सोना सांग पर वायरल होता हुआ बोल्ड वीडियो और कुछ खास तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications