18 साल बड़े एक्टर संग जुड़ा नाम, बिन ब्याही मां बनने की उड़ी अफवाह, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Balika Vadhu Fame Avika Gor: अविका गौर टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने 10 साल की उम्र से ही इंडस्ट्री में कदम रख लिया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने राजकुमार आर्यन की यंग राजकुमारी भैरवी बनाकर अपनी एक खास पहचान बना ली थी। लेकिन उनका असल पहचान बालिका वधू सीरियल में आनंदी का किरदार निभा कर मिली।
अविका गौर आज के समय में आनंदी के किरदार से घर-घर में काफी ज्यादा फेमस हो चुकी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस एक सीरियल के चलते उन्हें देशभर में काफी अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल हुई थी। फिर साल 2016 में 19 साल की उम्र में कान्स फिल्म फेस्टिवल में वह पहुंची और यहां पर उन्होंने अपनी पहली फिल्म का प्रमोशन किया, जिसको उन्होंने खुद बनाया था।
अविका गौर यह बता चुकी है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल के देबू के लिए उनको फैशन डिजाइनर्स ने सपोर्ट नहीं किया। एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैं कान्स फिल्म फेस्टिवल में जा रही थी तो मैं वहां पर जाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय थी। यह मेरा दूसरी बार था और यह बहुत बड़ी बात थी। लेकिन डिजाइनर्स ने मुझे उस तरह से नहीं देखा और तब से एक्ट्रेस 26 साल की उम्र तक दो और फिल्में बन चुकी है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि अविका गौर का नाम उनसे 18 साल बड़े एक्टर मनीष रायसिंघन के साथ में भी जुड़ चुका है। दोनों ने शो ससुराल सिमर का में साथ में काम किया था। लेकिन मनीष को डेट करने और मां बनने की खबरों पर एक्ट्रेस ने लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया।
अविका गौर ने उनको कहा कि "मुझे लेकर ऐसा लिखा गया था कि मेरा एक बच्चा है और ऐसी बातें लिखने से पहले लोग बिल्कुल भी सोचते नहीं है। हमारे माता-पिता भी इन अफवाहों पर हंसने लगते थे।"
अविका गौर को लाडो और खतरों के खिलाड़ी में भी देखा जा चुका है। टीवी के बाद उन्होंने 2013 में बतौर लीड फिल्म Uyyala Jampala में काम किया था और आपको बता दें कि वह साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। ऐक्ट्रेस 27 साल की उम्र में आज के समय पर करोड़ों की मालकिन बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











