एक शो ने 11 साल की एक्ट्रेस को बनाया स्टार, टीवी को कहा अलविदा, फिल्मों में धमाल मचाने को तैयार ये हसीना

Balika Vadhu Actress Avika Gor Career: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में हर साल लाखों लोग करियर बनाने के लिए आते हैं और कुछ ही लोग उसमें सफल हो पाते हैं। लेकिन इस इंडस्ट्री में कब पापुलैरिटी हासिल हो जाए किसी को नहीं पता। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 11 साल की उम्र में लोकप्रियता हासिल की। हम बात कर रहे हैं अविका गौर की।
अविका गौर ने 10 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 12 साल की उम्र में उन्होंने पहले ही टीवी सीरियल से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना ली। अविका गौर का जन्म 1997 में मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ। 2007 में उन्हें 'शशश... कोई है' में छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला।
अविका गौर ने अपनी पहली दो फिल्मों में एक जूनियर कलाकार के तौर पर काम किया। लेकिन इसी बीच उन्हें टीवी शो 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार मिला और इसने उनकी पूरी जिंदगी बदल कर रख दी। साल 2008 में बाल विवाह पर आधारित यह शो काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ और 11 साल की उम्र में वह स्टार बन गई।
अविका गौर ने साल 2010 तक 'बालिका वधू' शो में पहले 500 एपिसोड में काम किया और टाइम लीप की वजह से कलाकारों को बदल दिया गया था। इसके बाद वह 5 सालों तक हिट शो 'ससुराल सिमर का' में नजर आई थी। जिसमें उन्हें रोली का किरदार निभाने का मौका मिला। 14 साल की उम्र में वह एक शादीशुदा महिला की भूमिका में नजर आई।
लेकिन अब हाल ही में अभी का गौर ने अपनी आने वाली फिल्म 'ब्लडी इश्क' के प्रमोशन के बीच में ही एक इंटरव्यू दिया था। Hautterfly के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने जीवन के कई सारे खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उनकी ही बॉडीगार्ड ने उनके साथ में शर्मनाक हरकत की थी और इसके बाद वह काफी डर भी गई थी।
अविका गौर ने कुछ वक्त के लिए पढ़ाई करने के लिए इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था। 16 साल की उम्र में उन्हें तेलुगू फिल्म 'उय्यला जम्पाला' में लीड रोल में देखा गया। ब्रेक लेने से पहले उन्होंने कुछ सालों तक हिंदी से लेकर तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। फिर वापस आई तो उन्होंने टीवी शो 'लाडो' में काम किया। 2023 में उन्हें 'वधुवु' से ओटीटी में डेब्यू करने का मौका मिला।


Click it and Unblock the Notifications











