बालिका वधू की आनंदी बनने जा रही हैं दुल्हन, जानें कौन हैं मिलिंद चंदवानी जिसके साथ लेंगी सात फेरे

टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बालिका वधू अपनी कहानी की वजह से खास सुर्खियों में रहा। इस सीरियल से आनंदी यानी की अविका गौर को खास पॉपुलेरिटी मिली थी। बहुत ही छोटी उम्र में अविका गौर ने वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। आनंदी यानी कि अविका की लोगों ने जमकर सराहना की। आज आनंदी यानी कि अविका 28 साल की हो चुकी हैं, लेकिन लोग उन्हें आज भी आनंदी के नाम से पुकारते हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर हैं चर्चाओं में
बात दें कि अविका गौर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि वह आनंदी पहले तो अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में थीं, लेकिन लगभग 1 महीने पहले ही अविका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली। कपल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेहद पसंद की गई थीं। फैन्स तो अविका को बधाई देते नहीं थके थे। वहीं बता दें कि अविका गौर एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं।
शो पर किया शादी का ऐलान
बता दें कि अविका गौर इन दिनों कलर्स के शो 'पति पत्नी और पंगा' में मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ नजर आ रही हैं। शो में फैन्स को कपल का प्यार और नोकझोक भी देखने को मिल रही है। वहीं इसी शो पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह अपने रिश्ते को एक और नाम देना चाहती हैं। अविका कहती हैं कि वह जल्द ही शादी करने जा रही हैं। वह इस शो पर यह इसलिए बता रही हैं क्योंकि कलर्स ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। कलर्स के शो बालिका वधू से ही उन्हें पहचान मिली थी और नया एक्सपीरियंस मिला था। अविका कहती हैं कि अब मैं फिर से कलर्स पर लौट कर आई हूं वो भी आनंदी की पहचान के साथ नहीं बल्कि अविका की पहचान से।
अविका आगे कहती हैं कि मिलिंद ने हमेशा मेरा साथ दिया वह मेरी ताकत हैं और जब उन्होंने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया तब मैंने खुशी से हां की। अविका कहती हैं कि मैं उन सभी लोगों से कहना चाहूंगी कि जिन लोगों ने मुझे बालिका वधू में अपनाया था वह अब वास्तविक वधू के रूप में अपनाएं और आशीर्वाद दें। हालांकि अभी तक अविका और मिलिंद ने अपनी शादी के डेट नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि अविका जल्द ही अपनी शादी की तारीख की घोषणा करेंगी।
कौन है मिलिंद चंदवानी
अविका के होने वाले पति के बारे में बताएं तो मिलिंद सोशल एक्टिविस्ट और इंटरप्रेन्योर हैं। इसके साथ ही वह कैंप डायरीज के संस्थापक हैं। मिलिंद ने IIM अहमदाबाद से MBA किया है। मिलिंद ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इंफोसिस में काम भी किया था। वह 2019 में रोडीज में भी नजर आ चुके हैं। इस शो के बाद से उन्हें काफी पॉपुलेरिटी मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











