आनंदी हैं महेश भट्ट की अगली फैंटसी!

खबर है कि आनंदी को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया है महेश भट्ट ने। इससे पहले ही भी बॉलीवुड को कई नये और सेंसेशनल चेहरे दिये हैं भट्ट कैंप ने राज़ में बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम, और जिस्म 2 में पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने भट्ट कैंप की सफलता में चार चांद लगा दिये। लेकिन अब आनंदी को लेकर महेश भट्ट किस तरह की फिल्म बनाने की सोच रहे हैं ये वाकई सोचने वाली बात है।
'बालिका वधू' की आनंदी जो आज तक घूंघट में ही दिखती रही और जिसे अपने घर और परिवार के अलावा कोई नहीं दिखता अब महेश भट्ट के कैंप की नयी फेंटसी बनने जा रही हैं। हाल ही में महेश भट्ट ने 'राज़ 3' की सफलता से खुश होकर 'राज़ 4' बनाने का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि इस बार वो राज़ में किसी नये चेहरे को लेकर आएंगे। यानी कि बिपाशा बसु और सन्नी लियोन का पत्ता तो पहले ही कट गया तो कहीं महेश भट्ट आनंदी यानी प्रत्युषा में तो अपनी अगली फैंटसी नहीं ढूंढ रहे हैं?


Click it and Unblock the Notifications











