बालिका वधु: अलग हो जाएंगे आनंदी-जगिया!

जी हां बाल विवाह और उम्र से पहले गर्भावस्था समेत महिलाओं से जुड़े कई मुद्दे उठा चुका धारावाहिक बालिका वधु अब एक्सट्रा मेरिटल अफेयर के मुद्दे को सामने लेकर आया है। धारावाहिक में दिखाया जा रहा है कि किस तरह शादी के बाद पुरुषों का अन्य महिलाओं से प्रेम प्रसंग घर को तोड़ता है। यहां कहानी जुड़ी है आनंदी और जगन से और घर भी उन्हीं का टूटेगा।
अगले दो-तीन एपिसोड के अंदर जगिया आनंदी को गांव की गंवार लड़की कहकर ठुकरा देगा, जिससे उनकी शादी टूटने की कगार तक पहुंच जाएगी। शादी टूटेगी या नहीं, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इस दौरान चैनल अपनी टीआरपी जरूर बटोर लेगा।
पिछले कुछ एपिसोड की बात करें तो जगन कॉलेज में पढ़ाई करने गया है, जहां उसे गौरी से प्यार हो गया है। इस वजह से आनंदी से कटने लगा है। आनंदी जब जगन के जन्मदिन पर शहर पहुंची तो सब कुछ आंखों से देख टूट सी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











