बालिका वधू में जगिया बना दो पत्नियों का पति

इन दिनों कलर्स का बहुचर्चित धारावाहिक बालिका वधू अपने पूरे शबाब पर है। बहुत तेजी से धारावाहिक के घटनाक्रम सीरियल की कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं। जहां इसमें आप नयी घटनाएं तो देख ही रहे है साथ ही आपको इस धारावाहिक में रोज नये चेहरे भी दिखायी पड़ रहे है। धारावाहिक में जगिया के बहन-बहनोई यानी सुगुना-श्याम की सूरत बदल गई है।

कुछ महीने पहले धारावाहिक पांच साल आगे बढ़ा था, लेकिन पिछले हफ्ते कहानी चार साल और आगे बढ़ गई है। अभी तक जगिया मेडिकल का छात्र था लेकिन अब वो डाक्टर जगिया बन गया है। साथ ही अब बालिका-वधू की कहानी बाल-विवाह से हटकर एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर पर आ पहुंची है। लेकिन कहानी के बीज उसके बाल-विवाह के अध्याय से ही जुड़े है। इसलिए धारावाहिक के कहानीकार और निर्देशक तारीफ के काबिल है जिन्होंने धारावाहिक की जड़ों को नहीं छोड़ा है।

बालिका वधू में उन दिनों जिससे जगिया प्रेम की पींगे बढ़ा रहा है, वो वोही लड़की गुड़िया है जिससे बचपन में जबरन मां सा ने जगिया से ब्याह कराने की कोशिश थी, लेकिन एक पत्नी के होते हुए इस विवाह को अवैध करार कर दिया गया था। हांलाकि ये शादी हो नही पायी थी। जिसके बाद गुड़िया के घरवालों को काफी जिल्लत सहनी पडी थी। उसके बाद गुड़िया ने जगिया के घरवालों को चैलेंज किया था कि वो अपने मां-बाप की बदनामी का बदला जरूर लेगी।

इसलिए आने वाले धारावाहिक के एपीसोड में गौरी का रोल काफी आक्रामक होने वाला है, जगिया तो पहले से ही उसके प्यार में गिरफ्तार है और अपनी पत्नी आनंदी के प्रति काफी उदासीन। अब उसके लिए उसके मन में ना तो कोई जज्बात है और ना ही कोई इज्जत। खैर देखना दिलचस्प होगा कि क्या जैसे बचपन में आनंदी ने अपने पति जगिया की इज्जत और जान की रक्षा की थी उसी तरह वो अब अपने गुस्सैल और डाक्टर जगिया को गौरी के झांसे से बचा पायेगी या नहीं।

फिलहाल इतना तो तय है कि बालिका वधू के आने वाले एपीसोड काफी रोचक और दिलचस्प होने वाला है। इसलिए देखना ना भूलें कलर्स पर रोज रात आठ बजे बालिका वधु..कच्ची उम्र का पक्का रिश्ता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X