टीवी की सबसे छोटी बहू आनंदी का जन्मदिन - 23 साल की हुईं अविका, जानिए पहली सैलेरी के साथ क्या किया
टीवी की सबसे क्यूट और छोटी बहू, अविका गौर यानि कि आपकी प्यारी बालिका वधू - आनंदी, 30 जून को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। अविका का लुक एक प्यारी सी नटखट सी बच्ची से लेकर एक खूबसूरत युवा अभिनेत्री बनने तक काफी बदल चुका है और फैन्स उनके इस transformation की काफी तारीफ करते हैं।
अविका ने अपना डेब्यू 11 साल की उम्र में बालिका वधू के साथ किया था। 2008 में शुरू हुआ ये शो 2016 तक दर्शकों को इंटरटेन करता रहा। ये टीवी पर चलने वाले सबसे लंबे शो में से एक था। शो के पहले सीज़न में जहां 2165 एपिसोड थे वहीं शो का दूसरा सीज़न लोगों को इतना पसंद नहीं आया और 80 एपिसोड के बाद इसे बंद कर दिया गया।

आजकल अविका अपने अजय देवगन की आगामी फिल्म थैंक यू में काम कर रही हैं। वहीं खबरें हैं कि अविका पहले, सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम का भी हिस्सा थीं। हालांकि बाद में अविका को महिमा मकवाना ने रिप्लेस कर दिया।
जब अविका 11 साल की थीं तो एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अपने ढेर सारे पैसों का वो क्या करती हैं। इस पर अविका ने बताया कि उनके पापा ने उनकी कमाई के पैसों की FD कर दी है। और उस वक्त उनके पिग्गी बैंक में 5277 रूपये थे। आज अविका सुपरस्टार हैं और देखिए इतने सालों में उनका लुक कितना बदल चुका है -

2021 की शुरूआत
साल 2021 की शुरूआत, अविका ने एक शानदार ट्रिप के साथ की थी। इस ट्रिप पर अविका ने अपने बदले हुए रूप से सबको रू ब रू करवाया और फैन्स उनका बिकीनी अवतार देखकर हैरान रह गए।

2020 में मिला साथी
2020 में अविका गौर ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें अपना जीवन साथी मिल चुका है। अविका, एक्स रोडीज़ प्रतिभागी मिलिंद चांदवानी को डेट कर रही हैं। मिलिंद एक NGO चलाते हैं और गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहायता करते हैं।

खुद किया था प्रपोज़
अविका और मिलिंद की मुलाकात हैदराबाद में एक पार्टी के दौरान हुई थी। इस पार्टी में अविका को मिलिंद बेहद पसंद आए और अविका ने ही मिलिंद को प्रपोज़ किया था। मिलिंद को भी इस बात का एहसास बाद में हुआ कि अविका उनके लिए कितनी खास हैं।

अविका के खास दोस्त मनीष
अविका के ससुराल सिमर का, को स्टार मनीष उनके काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच उम्र का काफी फासला होने के बावजूद दोनों के अफेयर की चर्चा हमेशा गपशप गली में ताज़ा रही। दोनों ने ही हर इंटरव्यू में साफ किया कि वो बेस्ट फ्रेंड्स हैं और एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते हैं। हाल ही में दोनों के एक सीक्रेट बच्चे की अजीब सी अफवाहों ने गपशप गली को गर्म रखा था

पिता की उम्र के मनीष
अविका ने बहुत ही छोटी उम्र में मनीष के साथ रोमांस किया था। लेकिन हाल ही में जब मनीष के साथ उनके बच्चे होने की अजीब से अफवाहें उड़ीं तो अविका ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मनीष, उनके पिता की उम्र से बस थोड़ा ही छोटे हैं।

18वें जन्मदिन पर तोहफा
अपने 18वें जन्मदिन पर अविका ने दर्शकों को एक तोहफा दिया और फैन्स उनका नया लुक देखकर चौंक गए। अविका ने अपने बालों को बिल्कुल छोटा करवा लिया था। हालांकि उनका ये लुक भी फैन्स को बेहद पसंद आया।

पहुंच चुकी हैं कान्स फिल्म फेस्टिवल
अविका गौर अपनी शॉर्ट फिल्म लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल तक पहुंच चुकी हैं। उन्हें अब तक अपनी एक्टिंग के लिए ढेरों अवार्ड्स मिल चुके हैं। टीवी पर अविका आखिरी बार लाडो वीरपुर की मर्दानी में नज़र आई थीं।

खुद पर की है मेहनत
अविका ने अपने लुक पर खासी मेहनत की है। उन्होंने काफी पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वो अपने ज़्यादा वज़न को लेकर काफी दुखी रहती थीं। इसलिए उन्होंने खुद पर मेहनत करने की ठानी थी। अविका ने अपने बदले लुक के साथ सबको चौंका दिया।

वायरल होती है तस्वीरें
अविका की तस्वीरें, इंटरनेट पर अक्सर वायरल रहती हैं। अविका अपना फिल्म डेब्यू तेलुगू फिल्मों के साथ कर चुकी हैं। वो साउथ की कई फिल्मों में नज़र आईं और वहां भी दर्शकों ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया।

फैन्स की फेवरिट अविका
ये हैं कलर्स की नन्हीं सी आनंदी यानि फैन्स की फेवरिट अविका। अविका ने 2008 में जब ये शो शुरू किया था तो उनकी उम्र केवल 11 साल की थी। आज की अविका को देखकर पहचानना मुश्किल है कि ये वही नन्हीं आनंदी हैं।

फिल्मों में काम
अविका गौर, चाइल्ड एक्टर के तौर पर शाहिद कपूर के साथ पाठशाला फिल्म में नज़र आई थीं। लेकिन उन्हें फेम मिला टीवी पर बालिका वधू आनंदी के किरदार के साथ।

सबकी चहेती
बालिका वधू के साथ अविका गौर रातों रात टीवी पर स्टार बन गई थीं। वो शायद उस समय की इकलौती चाइल्ड आर्टिस्ट थीं जिन्हें इतना फेम मिला।

तेलुगू फिल्मों में सफलता
अविका को तेलुगू फिल्मों में भी काफी सफलता मिली। 2019 में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया था। इस सीज़न में उनके साथ भारती सिंह, पुनीत पाठक सहित कई सितारे थे।

टीवी पर हुई थी वापसी
टीवी पर अविका की वापसी हुई राजकुमार आर्यन नाम के एक शो के साथ। इस शो में अविका ने एक नन्हीं राजकुमारी का रोल अदा किया था।

ससुराल सिमर का
अविका एक बालिका वधू से टीवी की सबसे प्यारी बहू बनीं, ससुराल सिमर का नाम के शो के साथ। इस शो में अविका, दीपिका काकर की बहन और देवरानी के किरदार में नज़र आई थीं।

हैप्पी बर्थ डे आनंदी
ये नन्हीं सी आनंदी 30 जून को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। अविका की इस प्यारी सी तस्वीर के साथ, हम भी उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाईयां देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
