बालिका वधू की आनंदी बनने जा रही हैं दुल्हन, दिखाई वेडिंग कार्ड की झलक, इस दिन होगी मेहंदी और शादी

आखिरकार जिस पल का सभी को इंतजार था वह पल आ ही गया। जी हां, बता दें कि बालिका वधू की आनंदी यानी कि अविका गौर शादी करने जा रहे हैं। शो पति पत्नी और पंगा में आने से पहले उनकी सगाई तो हो चुकी थी, लेकिन अब कलर्स के सेट पर होगी अविका की शादी। बता दें कि हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि अविका गौर मिलिंद चांदवानी अपनी शादी का कार्ड लेकर आते हैं और सभी को अपनी शादी के लिए इन्वाइट भी करते हैं।
राधे मां ने दिया अविका और मिलिंद की शुगन
जैसे ही बाकी के लोग वहां मौजूद होते हैं वह तो यह सब देखकर खुशी से फूले नहीं समाते हैं। गुरमीर चौधरी तालियां बजाने लगते हैं वहीं रुबीना दिलैक का तो मुंह ही खुला रह जाता है। सभी अविका और मिलिंद को अपने जीवन के नए सफर के लिए आशीर्वाद देते नजर आते हैं। बता दें कि अविका और मिलिंद की शादी के लिए खास करके सेट पर आई हैं राधे मां बताया जा रहा है कि राधे मां ही दोनों की शादी करवाएंगी। हालांकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं की जा सकती है, लेकिन राधे मां ने अविका और मिलिंद को चांदी का सिक्का और लिफाफा देकर शादी का शगुन जरूर दे दिया है।
किस तारीख को हो रही है अविका की शादी
आपको बता दें कि अविका गौर ने अपनी शादी की डेट की एनाउंसमेंट कर दी है। बता दें कि दोनों इसी महीने की 30 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि दोनों की पूरी शादी और शादी का हर एक फंक्शन पति पत्नी और पंगा के सेट पर दिखाया जाएगा। दोनों की शादी में ना केवल घर वाले बल्कि कई सितारे और अविका के चाहने वाले भी सेट पर नजर आएंगे। बता दें कि शादी के फंक्शन से पहले अविका और मिलिंद मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने गए थे। जहां अविका ने अपनी शादी की खुशी पैप्स के साथ शेयर की थी।


Click it and Unblock the Notifications











