..................... Balika Vadhu actress wishes friendship day to her good friend - Hindi Filmibeat

#Cute- 'खास दोस्त' को कुछ इस अंदाज़ में फ्रेंडशिप डे विश कर रही हैं अविका गौर!

By Shivani Verma

बालिका वधु में बाल कलाकार के रोल से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अविका गौर अब काफी बड़ी हो गई है। अाज कल अविका के अपने को-स्टार्स मनीष रायसंगानी के साथ बढ़ती नज़दीकियों की खबरें काफी सुर्खियां बटोरने में लगी हुई हैं।

Avika Gor

हालांकि अविका अपने और मनीष की नज़दीकियों को केवल दोस्ती का रिश्ता बताती हैं। अविका ने हाल ही में मनीष के साथ अपनी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट में अविका मनीष को एडवांस में फ्रेंडशिप डे विश कर रही हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों इन दोनों ने एक-साथ फोटोशूट भी कराया था, जिसमें दोनों कहीं फनी पोज देते दिखाई दिए तो कहीं उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आई। बता दें कि मनीष और अविका ने साथ में एक शॉर्ट फिल्म 'अनकही बातें' भी की है, जिसे 2016 के कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए सिलेक्ट किया गया था।

छोटे पर्दे पर बोल्डनेस बिखेरेगी बॉलीवुड की ये हॉट एक्ट्रेस..हो जाएं तैयार!

'बालिका वधू' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाली अविका ने हाल ही में अपना दूसरा शो 'ससुराल सिमर का' छोड़ा है। मनीष इस शो में उनके पति के रोल में थे। मनीष अविका से उम्र में 18 साल बड़े हैं। मनीष की उम्र 36 है, जबकि अविका अभी 18 साल की हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मनीष 'ससुराल...' में उनके पति के रोल में थे और यहीं से इनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी।

बिग बॉस 10 का चौंकाने वाला खुलासा..जानकर हैरान रह जाएंगे!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X