‘बालिका वधु’ फेम टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने लगाई फांसी!

कलर्स चैनल के पॉपुलर शो 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने खुदकुशी कर ली। जी हां, इस खबर से जितना सदमा फैंस को पहुंचा है, उतनी ही हैरत हमें भी हुई है। अपने पहले शो से प्रत्युषा ने दर्शकों के दिलों में घर लिया था, लिहाजा उनका यह कदम हैरान करने वाला है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्यूषा ने अपने कांदिवली स्थित घर में फांसी लगाई। उन्हें बाद में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में ले जाया गया, तब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लिहाजा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रत्युषा की दोस्त और टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने घटना के बारे में डीनए को कंफर्म किया है।

बता दें, प्रत्यूषा यहां अपने दोस्तों के साथ रहती थी जबकि उनका परिवार मुंबई से बाहर रहता है। 24 साल की प्रत्युषा ने शुक्रवार शाम 4 से 5 के बीच फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूत्रों की मानें तो एक दिन पहले ही प्रत्युषा की उनके बॉयफ्रेंड से लड़ाई हुई थी। प्रत्युषा को शक था कि उनके बॉयफ्रेंड का किसी और के साथ अफेयर था। लेकिन खुदकुशी की क्या वजह है, यह अभी सामने नहीं आई है।

बालिका वधु से फेम में आई प्रत्युषा 'बिग बॉस 7', 'झलक दिखला जा 5' और 'इतना करो न मुझे प्यार' में भी आ चुकी थीं। कोई शक नहीं इस खबर से प्रत्युषा के फैंस को गहरा धक्का पहुंचा होगा।

Pratyusha Banerjee

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X