'बालिका वधु' की 'छोटी आनंदी' ने फिल्मों में दिए इंटिमेट सीन, बोलीं- बहुत ही बोरिंग...

Avika Gaur On Intimate Scenes

Avika Gaur On Intimate Scenes: टीवी का पॉपुलर सीरियल बालिका वधू से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना लेने वाली एक्ट्रेस अविका गौर आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी उम्र अब 26 साल की हो चुकी है। बता दे कि टीवी इंडस्ट्री के बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया। साथ ही दर्शकों के बीच भी अपनी एक खास पहचान बनाई।

एक वक्त था जब अविका गौर ने छोटी आनंदी बनाकर घर-घर में लोगों का दिल जीत लिया था। अब हाल ही में उन्हें '1920: हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट' और 'पॉपकॉर्न' जैसी फिल्मों में देखा गया। अब जल्दी ही उन्हें फिल्म 'ब्लडी इश्क' में देखा जाने वाला है और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इंटीमेट सींस के शूट को लेकर भी जिक्र किया।

हाल ही में हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत के दौरान अविका गौर ने इंटीमेट सीन को लेकर बात की और कहा कि "जैसा लोगों को लगता है, उससे कहीं ज्यादा इंटीमेट सीन अलग होते हैं। यह काफी बोरिंग होते हैं।" एक्ट्रेस ने इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर कृष्ण भट्ट का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि "कृष्णा ने इमरान हाशमी की सभी फिल्मों में काम किया और उन्हें इंटीमेट सीन शूट करने के बारे में सब कुछ पता है।"

अविका गौर की फिल्म 'ब्लडी इश्क' को विक्रम भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। इस पर भी एक्ट्रेस ने बात करते हुए कहा कि "विक्रम भट्ट भी इंटिमेट सीन के दौरान एक्टर्स के कंफर्ट का ध्यान रखते हैं। विक्रम सर प्रो है और उनके सेट पर अगर अगर शर्म वाली फीलिंग है तो उनमें सबसे ज्यादा है। आधे से ज्यादा वक्त तो उनको बहुत ज्यादा शर्म आ रही होती है।"

अविका गौर बताती है कि सेट पर डायरेक्टर और क्रू के सभी लोग इंटीमेट सीन की शूटिंग के वक्त एक दूसरे की खूब इज्जत करते हैं और खुलकर पूरी बात भी किया करते हैं। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "हां, इस फिल्म में लव मेकिंग सीन है और मेरी बॉडी काफी हद तक छुपी हुई नजर आई है। यह डायरेक्टर के दिखाने का एक तरीका है और यह बात बहुत पहले हो जाती है।"

More from Filmibeat

Read more about: avika gaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X