जब फ़िल्म और सीरियल दोनों की एक-साथ शूटिंग कर रही थी बालिका वधु की 'आनंदी', बोलीं- मैं कई रात सोई नहीं...

Avika Gor On Her First Film

Avika Gor On Her First Film: अविका गौर टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें की फिल्म इंडस्ट्री में भी वह कदम रख चुकी हैं। अक्सर किसी न किसी वजह के चलते वह चर्चा में आती रहती हैं। कुछ वक्त पहले यह खबर भी आ रही थी की एकता कपूर के नागिन 7 में अविका गौर को नागिन के किरदार में देखा जाने वाला है। हालांकि एक्ट्रेस ने इस खबर को नकार दिया।

अब इसी बीच अविका गौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यह तब का वीडियो है जब एक्ट्रेस भारती सिंह के पॉडकास्ट पर पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि किस तरीके से उन्होंने अपने शो ससुराल सिमर का और अपनी पहली फिल्म के लिए शूटिंग की थी। साथ ही तब वह दसवीं क्लास के पेपर दे रही थी।

अविका गौर ने इस वीडियो में बात करते हुए बताया कि "मैं तब ससुराल सिमर का कर रही थी। इसलिए मैं 8 दिन शूट करती थी सीरियल और फिर मैं फ़िल्म की शूटिंग करने के लिए जाती थी। फिर वापस आकर ससुराल सिमर का करती थी। तब मेरे 10th के पेपर भी चल रहे थे। इसके चलते कई रात तो मैं सोई भी नहीं थी।"

अविका गौर ने आगे बात करते हुए बताया कि "लेकिन मैं बस यही सोचती थी कि यह फिल्म पूरी हो जाए। इसीलिए क्योंकि मेरी पहली फिल्म थी और डायरेक्टर भी नए थे। हीरो भी नया था और इस फिल्म में सब कुछ नया था। इसीलिए किसी को भी नहीं पता था कि चीटिंग कैसे होती है। इसीलिए मैं डायलॉग रट्टा मारती थी।"

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए बताया कि "मैं स्क्रिप्ट को अच्छे से बोलने की कोशिश करती थी। लेकिन बाद में नागार्जुन सर ने फिल्म को प्रेजेंट किया तो देखने के बाद यह फिल्म उन्हें बहुत पसंद आई।" लगातार अविका गौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: balika vadhu anandi avika gor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X