..................... Balika vadhu actress anandi aka Avika gor talks about her secret child and affair with manish raisinghan - Hindi Filmibeat

शादी से पहले ही एक बच्चे कि मां बन चुकी हैं टीवी की आनंदी! बोलीं- मेरे पेरेंट्स को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता...

Balika Vadhu Avika Gor

अविका गौर टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई। लंबे वक्त तक उन्होंने इस शो में काम किया और फिर 'ससुराल सिमर का' सीरियल में होली का भी किरदार निभाते हुए नजर आई। लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही है की एक्ट्रेस बिना शादी किए ही एक बच्ची की मां बन चुकी है।

दरअसल आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस अविका गौर अपने से 18 साल बड़े एक्टर मनीष रायसिंघन को डेट कर रही थी। लेकिन अब मनीष को डेट करने और मां बनने की खबरों को लेकर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की और इन खबरों के सच के पीछे का खुलासा किया। जिसे सुन हर कोई हैरान हो गया।

डिजिटल कमेंटनरी के साथ बातचीत के दौरान अविका गौर ने मनीष के साथ अफेयर को लेकर बात करते हुए कहा कि "जब हमारे अफेयर की खबरें सामने आई तो हम हैरान थे। मैं और मनीष सोच रहे थे कि हम कुछ ऐसा दिख रहे हैं कि जिससे यह सब बातें बाहर निकल रही है। इसीलिए हम सेट पर बात नहीं करते थे। जब हमने दूरी बनाई तो इन पर। नहीं लगा और हमने फैसला लिया कि हम बात करें या ना करें लेकिन यह गॉसिप बंद नहीं होगी।"

अविका गौर ने मां बनने की खबरों पर बात करते हुए कहा कि "मेरे बारे में लिखा गया कि मेरा एक बच्चा है और ऐसी बातें लिखने से पहले लोग कुछ भी नहीं सोचते हैं। हमारे पेरेंट्स भी ऐसी बातों पर हंसते हैं और एक दिन हमारे शो के सेट पर मेरे पापा आए। उन्होंने मनीष को कहा कि अविका को घर पर छोड़ देना और उस दिन हमें महसूस हुआ कि हमारे पेरेंट्स को इन खबरों से कोई भी फर्क नहीं पड़ता।"

Read more about: balika vadhu avika gor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X