छोटी सी उम्र में 'बालिका वधु' की 'आनंदी' ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, नेटवर्थ सुन कर पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

Avika Gaur Net Worth: बालिका वधू में छोटी आनंदी का किरदार निभा चुकी अविका गौर आज के समय में काफी ज्यादा बड़ी हो चुकी है और आपको बता दें कि उनकी उम्र 27 साल की हो चुकी है। अभी के वक्त में वह अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना देती है। लेकिन क्या आपको पता है कि अभी का गौर ने बहुत ही छोटी उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अविका गौर ने टीवी शो 'शशश...कोई है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह शो टेलीकास्ट किया गया था। बाद में उनका राजकुमार आर्यन की यंग राजकुमारी भैरवी बनाया गया था। लेकिन बालिका वधू में छोटी आनंदी का किरदार निभा कर उनको अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई।
अविका गौर को आज के समय में भी छोटी आनंदी कहकर लोग जानते हैं। तब उनकी उम्र सिर्फ 11 साल की थी और बाद में वह 'ससुराल सिमर का' सीरियल में रोली का किरदार निभाती हुई नजर आई। इसके अलावा उन्हें लाडो और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में भी देखा गया था।
लेकिन साल 2013 में उन्होंने बतौर लीड फिल्म Uyyala Jampala में काम किया। इसके लिए उन्हें सीमा में बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवार्ड दिया गया था। बाद में उनका नेट और थैंक यू जैसी साउथ फिल्मों में भी देखा जा चुका है। फिर '1920: हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट' के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में भी एंट्री मार ली। फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिर्फ 27 साल की उम्र में अविका गौर करोड़ की मालकिन बन गई है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो वह 30 से 35 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। अगर उनकी फीस की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने तेलुगू फिल्म Ekkadiki Pothavu Chinnavada की 10 दिन की शूटिंग करने के लिए 40 लाख रुपए की फीस ली थी।


Click it and Unblock the Notifications