Shivangi Joshi- Randeep Rai: ब्रेकअप के बाद शिवांगी जोशी को हुआ हैंडसम एक्टर से प्यार, खुद बताई सच्चाई ?

Shivangi Joshi- Randeep Rai:ये रिश्ता क्या कहलाता फेम शिवांगी जोशी की अफेयर की चर्चा हो रही है। टीवी की लोकप्रिय बहू शिवांगी जोशी ने कई सालों तक ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने को- स्टार मोहसिन खान को डेट किया। लेकिन कुछ महीने पहले दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आयी। इसकी वजह क्या रही है, किसी को नहीं पता। हाल ही में आई खबरों में दावा किया गया है कि बालिका वधु 2 एक्ट्रेस रणदीप राय के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रही हैं।
दोनों के अफेयर की न्यूज वायरल होने के बाद शिवांगी जोशी और रणदीप ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शिवांगी ने इन खबरों पर कहा है कि यह सच नहीं है। मुझे जानकारी नहीं है कि यह न्यूज कहां से आ रही है। रणदीप ने शिवांगी के साथ अपने रिश्ते पर कहा है कि हम दोनों केवल दोस्त हैं। असल जिंदगी में मेरे बहुत कम दोस्त हैं।
शिवांगी उन्हीं में से एक हैं। बता दें कि एक अंग्रेजी वेबसाइट ने अपने रिपोर्ट में लिखा है कि रणदीप और शिवांगी एक दूसरे को 3 महीने से डेट कर रहे हैं। दोनों की पहले दोस्ती हुई और 3 महीने में यह रिश्ता प्यार तक पहुंच गया है। शिवांगी और रणदीप को एक दूसरे के घर की बिल्डिंग के पास भी घूमते देखा गया है। साथ ही दोनों का मी टाइम जिम में भी बितता है।
याद दिला दें कि बालिका वधू में दोनों ने एक साथ काम किया। इसी सेट पर दोनों की मुलाकात हुई। बालिका वधू में शिवांगी ने आनंदी का किरदार निभाया। रणदीप राय ने आनंद चतुर्वेदी की भूमिका निभाई। रणदीप को टीवी पर ये उन दिनों की बात है से काफी फेम मिला है। शिवांगी जोशी को ये रिश्ता क्या कहलाता है, बालिका वधू 2 के बाद खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में भी देखा गया। बिग बॅास 16 में भी उनकी आने की रिपोर्ट सामने आ रही थी। बताया जा रहा है कि शिवांगी जोशी खुद को फिलहाल रिएलिटी शो से दूर रखना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











