बालिका वधू फेम अविका गौर का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने बोला-डरावना है, 5 गुना अधिक
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान देश में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक महामारी पहुंच रही है। हाल ही में कई सेलेब्स ऐसे रहे हैं जो कि कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच टीवी शो बालिका वधू की छोटी आनंदी यानी कि अविका गौर का पूरा परिवार भी कोरोना संक्रमित हो चुका है।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है और बताया है कि कैसे उनके पूरे परिवार के लिए कोरोना एक भयानक डर लेकर आया था। साथ ही उन्होंने अपने सभी फैंस के लिए एक खास मैसेज भी दिया है।

जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अविका गौर ने बताया है कि अविका गौर का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था। अविका आगे लिखती हैं कि मेरा परिवार इस लड़ाई से गुजर रहा है। यहां पढ़िए पूरी खबर।

2 लाख लोग अपनी जान गवां चुके हैं
अविका ने लिखा है कि ये बहुत डरावना है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार लगभग 2 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

17 मिलियन से अधिक लोग वायरस से प्रभावित
वह आगे लिखती हैं कि हम सभी जानते हैं कि वास्तविक संख्या कम से कम 4 से 5 गुना अधिक है। हमारे देश में 17 मिलियन से अधिक लोग वायरस से प्रभावित हुए हैं।

हेल्थ सेवा पर बोझ
हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर बहुत अधिक बोझ है। अभी इसके बारे में बहुत कुछ नहीं किया जा सकता है। जिस तरह से भी हो सके मदद को आगे आएं।

ये अच्छा अहसास नहीं है
मेरा परिवार इस लड़ाई से गुजरा है। ये अच्छा अहसास नहीं है। ये डरावना था। मुझे खुशी है कि वे बच गए। लेकिन मैं नहीं चाहूंगी कि कोई भी इससे गुजरे।

जो लोग इस लड़ाई में जीते हैं प्लीज प्लाजमा डोनेट करें
वह आगे लिखती हैं कि मुझे खुशी है कि वे बच गए, लेकिन मैं नहीं चाहूंगी कि कोई भी इससे गुजरे। जो लोग इस लड़ाई में जीते है प्लीज प्लाजमा डोनेट करें। ये आपके शरीर से ज्यादा कुछ नहीं लेगा।

प्लीज वैक्सीन लगवाएं
अविका ने कहा कि जब भी आपकी बारी आए प्लीज वैक्सीन लगवाएं हो सकता है कि ये आपको वायरस से न बचा पाए। लेकिन ये आपको उसके पड़ने वाले प्रभाव से प्रोटेक्ट करेगा।


Click it and Unblock the Notifications











