..................... बालाजी टेलीफिल्म्स ग्रुप का अपने स्टाफ़ के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव Balaji Telefilms Group Rolls Out Vaccination Drive for its Staff! - Hindi Filmibeat

बालाजी टेलीफिल्म्स ग्रुप ने अपने स्टाफ़ के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव किया शुरू!

By Filmibeat Desk

भारत में विशेष रूप से चल रही दूसरी लहर के बाद टीकाकरण जरूरी है। इसे लेकर बालाजी टेलीफिल्म्स ने बालाजी टेलीफिल्म्स, ऑल्ट बालाजी और बालाजी मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत अपने सभी स्टाफ के सदस्यों को टीका लगाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है।

यह ड्राइव आज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दो सेंटर्स बालाजी हाउस और किलिक निक्सन स्टूडियो में आयोजित किया गया है। इस प्रोग्राम में उनके सभी ऑन-रोल और ऑफ-रोल कर्मचारियों के लिए टीके के दो शॉट शामिल होंगे। यह टीकाकरण जसलोक अस्पताल के साथ साझेदारी में किया जा रहा है।

Balaji Telefilms

बालाजी टेलीफिल्म्स के ग्रुप सीओओ जुल्फिकार खान ने कहा कि इस वक़्त देश जिस सबसे बड़ी लड़ाई का सामना कर रहा है, वह नॉवेल कोरोनवायरस के खिलाफ है। अपने कर्मचारियों की सुरक्षा की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए, हमने दो सेंटर्स पर एक कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया है।

एक ऑर्गनाइजेशन के रूप में, हमने हमेशा माना है कि हमारे लोग हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं और हम हमेशा उनका ध्यान रखेंगे।बालाजी की टीम यह सुनिश्चित करेगी कि टीकाकरण अभियान सभी के लिए एक सुविधाजनक प्रक्रिया हो और सभी आवश्यक सरकारी प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।

बता दें कि कई निजी कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए टीकाकरण की सुविधा के लिए आगे आ रही हैं। बालाजी के इस जिम्मेदार कदम ने समूह को एक पायदान पर खड़ा कर दिया है।शोभा कपूर और एकता कपूर के नेतृत्व में कंपनी ने दो दशकों से अधिक समय से टेलीविजन कंटेंट इंडस्ट्री में मार्केट में तेजी से आगे बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X