#TRPwar: कृष्णा - कलर्स, कपिल शर्मा की आंधी में ऐसे उखड़े....
द कपिल शर्मा शो और बाजीराव मस्तानी की जंग का फैसला आ चुका है भले ही सबको लग रहा था कि बाजीराव मस्तानी का जो दांव कलर्स ने फेंका था उसके आगे कपिल शर्मा थोड़े से तो फीके पड़ जाएंगे।
लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कपिल शर्मा ने बाजीराव मस्तानी को बुरी तरह पछाड़ दिया। कपिल शर्मा के शो को मिली 3 की टीआरपी जबकि बाजीराव मस्तानी की टीआरपी थी 2.4।
[कपिल Vs कृष्णा...उतारी कपिल की इज़्जत...अब खुद की इज़्जत बचा रहे!]
वहीं अगले दिन भी कपिल की टीआरपी उतनी ही बनी रही जबकि कृष्णा के शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ की टीआरपी थी 1.9। ज़ाहिर सी बात है कि बिना कुछ बोले, बिना किसी को चैलेंज किए कपिल शर्मा ने साबित तो कर दिया कि वो बड़ी चीज़ हैं।
वहींकपिल के शो की धमाकेदार शुरूआत के लिए पूरे बॉलीवुड ने उन्हें विश किया। अनुपम खेर से लेकर शेखर रवजियानी ने उनकी टीम को ऑल द बेस्ट कहा।
["हां मैं हीरोइनों के साथ FLIRT करता हूं!"]
बाजीराव मस्तानी से कॉम्पिटीशन पर कपिल का कहना था कि एक ही दिन की बात है मेरा शो कौन सा एक दिन का है! जानिए क्यों कपिल के आगे फीका पड़ा बाजीराव का दांव -


Click it and Unblock the Notifications