बैरी पिया की अमोली का 14 सालों में चेंज हुआ पूरा लुक, लेटेस्ट तस्वीरें देख फैन्स भी हुए हैरान

टेलीविजन इंडस्ट्री अब काफी ज्यादा बड़ी हो चुकी है और वहां पर काफी सारे स्टार्स भी मौजूद है. जो कि इन दिनों दर्शकों के चहेते बने हुए हैं. इतना ही नहीं कुछ टीवी सीरियल तो ऐसे भी हैं जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ दी है.
यहां तक की सीरियल के साथ-साथ किरदारों को भी काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई. जिन्होंने घर घर में एक खास पहचान बनाई. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही सीरियल के बारे में बताने वाले हैं जो कि बेहद ही पॉपुलर रहा.
अमोली के किरदार से सुप्रिया ने बटोरी सुर्खियां
दरअसल आम बात कर रही है 'बैरी पिया' सीरियल की जिसमें अमोली का किरदार निभाने वाले सुप्रिया कुमारी काफ़ी सुर्खियों में आईं थी. सुप्रिया ने अमोली का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर एक छाप छोड़ दी और इतना ही नहीं अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया. सुप्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है और आए दिन अपने फैंस के साथ में अपनी तस्वीरों को शेयर करती हुई भी नजर आते हैं.
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है सुप्रिया
'बैरी पिया' सीरियल की अमोली यानी कि सुप्रिया कुमारी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. बता दें कि उनके 94.7k फॉलोअर्स हो चुके हैं. सीरियल बैरी पिया में काम करके सुप्रिया ने फिल्मी जगत में एक बड़ा नाम कमाया. बता दें कि उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया जैसे कि रंगीला, इक्कीस तोपों की सलामी और जेस्सू जोरदार.
बैरी पिया सीरियल को एकता कपूर ने किया था प्रोड्यूस
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि साल 2009 में आए हुए बैरी पिया सीरियल में सुप्रिया कुमारी यानी कि अमोली और शरद केलकर ने ठाकुर दिग्विजय सिंह का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों को जीत लिया था. इस सीरियल में श्रेष्ठ कुमार और अश्विनी कलसेकर भी लीड रोल में नजर आए थे. बता दें कि इस सीरियल को एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया गया था. दर्शकों द्वारा भी इस सीरियल को काफी प्रशंसा मिली थी.


Click it and Unblock the Notifications