"बागबान करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी"

By Shivani Verma

हाल ही में हमने उन सितारों की बात की थी जो काफी समय से कैमरे से दूर थे। इनमें से एक अमन वर्मा भी थे। तो चलिए अमन वर्मा के फैंस को हम एक खुशखबरी सुनाते हैं। तो खुशखबरी ये है कि जल्द ही एक नए सीरियल में अमन वर्मा आपको नज़र आने वाले हैं।

[Limelight में आना है तो बस नौटंकी ही काफी है!]

वो सीरियल है 'अम्मा...' जो ज़ी टीवी पर 25 जून से शुरू होगा। बता दें कि हाल ही में इस सीरियल का लॉन्च भी हुआ है। ये शो वीकेंड में रात 10:30 बजे प्रसारित होगा।

इस शो की लॉन्चिंग के दौरान जब अमन वर्मा से बात की गई तो उन्होंने एक बेहद अजीब सी बात कही। दरअसल अमन से सवाल किया गया था कि आपकी सबसे बड़ी मिस्टेक क्या है। तो जवाब में अमन ने कहा कि बागबान फिल्म में काम करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी।

बता दें कि बागबान फिल्म में अमन ने एक बेटी के पिता का किरदार निभाया था। अमन का कहना है कि जब वो फिल्म आई वो उस समय 30 से भी कम उम्र के थे, और इस उम्र में उनका एक बेटी के पिता का किरदार निभाना भारी पड़ गया, क्योंकि उस रोल से उन्हें उसके बाद मेच्योर रोल ही मिलने लगे।

उन्होंने बताया कि रवि चोपड़ा मेरे करीबी थे और मैं उनका कहना टाल नहीं सका। उन्हें लगता था कि मैं इस रोल को बखूबी निभा लूंगा। इसलिए मैं उन्हें मना नहीं कर सका।

आपको बता दें कि अमन ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अनुपम कपाड़िया का किरदार 4 वर्षों तक निभाया। उसके बाद वर्ष 2002 में यह कहता है दिल में आदित्य प्रताप सिंह का किरदार निभाया। जिसके लिए उन्हें भारतीय टेली पुरस्कार मुख्य किरदार में श्रेष्ठ अभिनेता 2003 में मिला।

अमन 2001 से 2004 तक स्टार प्लस के कार्यक्रम खुलजा सिम सिम में होस्ट भी रह चुके हैं। इसके बाद यह स्टार प्लस के कुमकुम धारावाहिक में काम किया।

More from Filmibeat

Read more about: tv television aman verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X