प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद ही Disha Parmar के नए शो का भी आ गया प्रोमो, ऐसे बुरे हाल में करेंगी शूटिंग

Disha Parmar New Show: टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस दिशा परमार पिछले काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से गायब हो गई थीं। उन्हें बड़े अच्छे लगते हैं में देखा गया था लेकिन उनके अचानक शो छोड़ देने के बाद इसमें लीप लाया गया लेकिन ये लीप भी इस शो को नहीं बचा पाया।
बंद होने वाला है 'बड़े अच्छे लगते हैं 2'
'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की शुरुआत राम और प्रिया के रूप में नकुल मेहता और दिशा परमार ने की थी। इन दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। लेकिन शो अचानक छोड़ने के बाद इस नए लीड नीति टेलर, रणदीप राय और पूजा बैनर्जी ने कमान संभालने की कोशिश की लेकिन शो के लीप को अभी चंद ही महीने हुए नहीं कि अब ये बंद होने की कगार पर आ गया है और 25 मई को इस शो का समापन हो जाएगा। लेकिन फैंस के लिए घबराने वाली बात नहीं है।
नए सीजन का ऐलान
हाल ही में 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' का नया प्रोमो सामने आया है और राम और प्रिया के रूप में एक बार फिर से नकुल मेहता और दिशा परमार वापसी कर रहे हैं। इस प्रोमों में आप देख सकते हैं कि प्रिया और राम कपूर एक कैफेटेरिया में बैठकर कॉफी की चुस्की लेते नजर आ रहे हैं। राम कहते हैं कि उन्हें वापस आना पड़ा क्योंकि दर्शक उन्हें बहुत प्यार करते हैं। प्रिया कहती है कि वह सब कुछ गलत समझ रहा है क्योंकि दर्शक उन्हें बहुत प्यार करते हैं। राम लेकिन प्रिया से कहता है कि उसका सेंस ऑफ ह्यूमर वाकई अच्छा है। वह कहते हैं कि केवल उनका सेंस ऑफ ह्यूमर ही अच्छा है। प्रिया चिढ़ जाती है और गुस्से में उसे कॉफी पीने के लिए कहती है।
Aapne unhein yaad kiya aur woh chale aaye… aapke pyaar ke khatir #Raya wapas aa rahe hain!
— sonytv (@SonyTV) May 19, 2023
Dekhiye #Raya ki zindagi ka naya panna #BadeAchheLagteHain3, 25th May se Mon-Fri, raat 8 baje sirf #SonyEntertainmentTelevision par.#BALH2@ektaarkapoor @nakuulMehta @disha11parmar pic.twitter.com/JLZbm3ospc
दिशा हैं प्रेग्नेंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में दिशा परमार और राहुल ने एक साथ मिलकर फैंस को गुड न्यूज दी है और बताया है कि वो जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। दिशा परमार का भी बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। लेकिन इन सबके शो की शूटिंग वो कैसे करती हैं, यह देखने वाली बात होगी। हालांकि, दिशा की प्रेग्नेंसी को देखकर तो यही लग रहा है कि उन्होंने इससे पहले 'बड़े अच्छे लगते हैं' प्रेग्नेंसी की वजह से ही छोड़ा होगा। गुड न्यूज़ शेयर करते ही तमाम फैंस और सेलेब्स इस स्टार कपल को बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि दिशा और राहुल ने साल 2021 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। काफी समय से राहुल और दिशा की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थी ऐसे में अब फाइनली इस कपल ने ऐलान कर ही दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











