तीन महीने भी नहीं चल पाया फेमस एक्टर्स वाला ये शो, इस तारीख को दिखाया जाएगा आखिरी एपिसोड

Bade Achhe Lagte Hain 3 Off Air: मनोरंजन जगत में आए दिन ऐसे कई शोज आते हैं जो लोगों के दिलों में बस जाते हैं लेकिन कुछ शोज ऐसे भी होते हैं जो कब आते हैं और कब पर्दे से गायब हो जाते हैं, पता ही नहीं चलता। लेकिन आज हम आपको जिस शो के ऑफ एयर होने की खबर बता रहे हैं, उसकी कास्ट को तो लोग काफी पसंद भी करते हैं।
शो का आखिरी एपिसोड
हम बात कर रहे हैं 'बड़े अच्छे लगते हैं' की। इस शो के अब तक दो पार्ट आ चुके हैं और तीसरा पार्ट इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि शो का तीसरा पार्ट भी जल्द ही बंद होने वाला है। 25 मई 2023 से शुरू होने वाला यह शो तीन महीने भी नहीं चला है और 11 अगस्त 2023 को इसका आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा।
तीन महीने भी नहीं चला शो
इस शो के तीसरे पार्ट में दिशा परमार और नकुल मेहता नजर आए थे। इन दोनों की जोड़ी 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में भी देखी गई थी। दोनों को लोगों का खूब प्यार मिला लेकिन बाद में शो में 20 साल का लीप आया और इस लीप के बाद की कहानी को उतना प्यार नहीं मिल पाया जितना कि राम और प्रिया के रूप में नकुल और दिशा को मिला था। लीप के बाद भी यह शो ज्यादा दिन टिक नहीं पाया था।
यह भी पढे़ं- Rubina Dilaik की प्रेग्नेंसी पर बोले पति अभिनव शुक्ला, कहा- 'मैं तो बाहर था, फिर...'
दिशा हैं प्रेंग्नेंट
शो खत्म होने की खुशी में जहां नकुल अपने फ्री टाइम को इंजॉय कर रहे हैं तो वहीं दिशा परमार भी अपने प्रेग्नेंसी पीरियड का लुत्फ उठा रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस साल के अक्टूबर तक उनके बच्चे के जन्म लेने की खुशखबरी आने की उम्मीद है।
नए शो की एंट्री
कथित तौर पर, बड़े अच्छे लगते हैं 3 को सुम्बुल तौकीर खान के नया शो 'काव्या - एक जज़्बा एक जुनून' द्वारा रिप्लेस किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि "बड़े अच्छे लगते हैं 3 को लिमिटेड एपिसोड के साथ ही टेलीकास्ट किया गया था। कहा जा रहा है कि 'काव्या' सोनी टीवी की शुरुआती शाम की प्रोग्रामिंग को बढ़ावा देगी। 'काव्या - एक जज़्बा एक जुनून' का प्रोमो भी सामने आ चुका है, इस शो में सुंबुल एक जिलाधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











