नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे को हुआ कोरोना, अस्पताल से पत्नी ने शेयर की फोटो- मेरा फाइटर

बड़े अच्छे लगते हैं फेम एक्टर नकुल मेहता ने कुछ दिन पहले खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी। वहीं अब यह जानकारी सामने आयी है कि नकुल मेहता की पत्नी जानकी पारेख और 11 महीने के बेटे सूफी को भी कोरोना हो गया है। नकुल मेहता की पत्नी जानकी पारेख ने भावुक नोट लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है।

जानकी पारेख ने अस्पताल में बेड पर बैठे हुए अपने बेटे सूफी की तस्वीर पोस्ट की है। जानकी ने एक हाथ से अपने बेटे को पकड़ रखा है। जानकी पारेख ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि आप में से बहुत लोगों को पता होगा कि मेरे पति 2 वीक पहले कोविड पॉजिटिव आए थे। कुछ दिनों बाद मुझसे कोविड के लक्षण नजर आने लगे थे।

Nakul Mehta

मेरे बीमार पड़ने के दूसरे दिन सूफी को बुखार आ गया। दवाइयों और पानी की पट्टी रखने का कोई फायदा नहीं हुआ। हम आधी रात को उसे अस्पताल लेकर भागे। उस वक्त सूफी का बुखार 104.2 के पार हो चुका था। इसके बाद मेरे मुश्किल भरे दिन शुरू हो गए। जानकी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि मेरे दिन बेटे के साथ आईसीयू में बीतने लगे। मेरे छोटे फाइटर ने बहुत कुछ झेला है। एंबुलेंस में उसे आधी रात को लेकर गए। ब्लड टेस्ट किए गए।

आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ। सैलाइन। एंटीबायॅाटिक्स और इंजेक्शन्स लगाए गए। 3 दिन बाद उसका बुखार टूटा। अस्पताल में बेटे को अकेले-अकेले संभालते हुए बुरी तरह थक गई हूं। तब अहसास नहीं था कि मुझे थकान इसलिए है क्योंकि मैं कोविड पॅाजिटिव हूं। जानकी ने उस नैनी का भी धन्यवाद किया है जिसने सूफी की देखभाल की है।

जानकी ने लिखा है कि मैं नैनी का भी शुक्रिया अदा करती हूं। कोविड आईसीयू में आकर मेरे सूफी की देखभाल करना का फैसला किया। पहले दो दिन उन्होंने बेटे का ख्याल रखा क्योंकि मैं इस हालत में नहीं थी। मेरा शरीर जवाब दे चुका था। गौरतलब कि जानकी और नकुल के बेटे का जन्म 3 फरवरी 2021 को हुआ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X